1. Home
  2. मौसम

14 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान : इन राज्यों में 'फ़ेथाई' चक्रवात मचा सकता है तहलका

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग समाप्त हो जाएगा जिसके कारण से अब जम्मू और कश्मीर में बारिश न के बराबर होगी. इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं छुट-पुट बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अब लगभग समाप्त हो जाएगा जिसके कारण से अब जम्मू और कश्मीर में बारिश न के बराबर होगी. इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं छुट-पुट बारिश होने की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा।

पहाड़ों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएँ ठंडी रहेगीं जिससे अमृतसर, भटिंडा, जालंधर, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में पारा और गिरेगा। इन भागों में कोहरा बढ़ सकता है और शीतलहर शुरू हो सकती है।

राजधानी दिल्ली में भी तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी। राजधानी में सर्दी बढ़ेगी और कल की तरह ही आज भी मौसम साफ रहेगा और जिससे प्रदूषण में काफी कमी आएगी। ठंडी हवाओं के कारण उत्तर मध्य भारत अर्थात् राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़ और महाराष्ट्र के शहरों में भी तापमान में कमी आने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में भी मौसम ठंडा रहेगा। तापमान में गिरावट से कोहरे की वापसी हो सकती है।

दक्षिण भारत के राज्यों को इस बार उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने निराश किया है। अब चक्रवात आफ़त बनने वाला है।

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा सिस्टम, डिप्रेशन बन गया है। आज शाम तक यह और गहरा जाएगा। अगले 24 घंटों के बाद अर्थात् 15 दिसम्बर को इसके चक्रवाती तूफान बनने की संभावना जताई जा रही है। इसका नाम है 'फ़ेथाई' और यह उत्तरी तटीय तमिलनाडु तथा दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश के बीच से दस्तक देगा। जिससे इन भागों में 15 और 16 दिसम्बर को भीषण वर्षा होगी।

चेन्नई, कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, सहित तमिलनाडु के तटीय भागों और अमरावती, प्रकाशम, कुरनूल, चित्तूर सहित दक्षिणी-तटीयआंध्र प्रदेश में बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती है, जो इन इलाकों के लिए मुसीबत का कारण बन सकती है

साभार : Skymetweather.com

प्रभाकर मिश्र, कृषि जागरण

English Summary: Weather forecast for December 14: Tehelka may hit 'Fathai' cyclone in these states Published on: 14 December 2018, 11:35 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News