1. Home
  2. मौसम

उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न! 5 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, केरल में गर्मी का कहर, IMD ताजा वेदर रिपोर्ट

Weather News: मार्च के महीने में लोगों को यह डर सता रहा था. इस बार तेज गर्मी पड़ेगी. इस साल इस महीने में मौसम ने ऐसा यूर्टन लिया की ठंड का एहसास दिला दिया. ऐसे में मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुज़फ़्फ़राबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की आंशका जताई है. आइए इस लेख में जाने देशभर के मौसम का हाल.

KJ Staff
weather
उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न! 5 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार (Image Source-istockphoto)

मार्च के महीने में दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजधानी में हल्की बारिश से मौसम ठंडक आई. आज सुबह से राजधानी में हवाओं का चलना जारी है और हल्की धूप भी निकली  है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है, जिससे तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली में आज मौसम हल्का बादलों से घिरा रहेगा, जिससे दिन सुहावना महसूस होगा. तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच और न्यूनतम 16°C से 18°C के आसपास रहने की संभावना है. यह स्तर सामान्य के काफी करीब रहेगा, जिससे मौसम संतुलित बना रहेगा. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी. दोपहर तक इसकी गति बढ़कर करीब 20 किमी प्रति घंटा हो सकती है. जैसे-जैसे शाम और रात होगी, हवा की रफ्तार धीरे-धीरे कम होकर 10 किमी प्रति घंटे से नीचे आ जाएगी.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान इन राज्यों में अगले 5 दिनों मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 29 मार्च तक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की आंशका है.  इसके अलावा, कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 30–50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान आने की भी IMD ने उम्मीद जताई है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आंशका

अगर आप इन राज्यों में रहते है तो सावधान रहिए. मौसम विभाग IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में 26 और 28 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 और 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी, कहीं-कहीं गरज के साथ तूफ़ान, बिजली चमकने और 30–50 km/h की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की आंशका है.

इन 5 राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में, मौसम खराब होने की आंशका जताई है, 23-27 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश होने की संभावना है.

वहीं,  बिहार, झारखंड और ओडिशा में मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने आंशका जताई है कि इन राज्यों में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–50 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों के लोग घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरते.

इन क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी

उत्तर पश्चिम, पूर्वी और दक्षिण भारत में मौसम सुहावना  हो रहा है. भारत के इन हिस्सों में छिटपुट बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने केरल के कुछ इलाकों में 23 से 26 मार्च तक और कोंकण क्षेत्र में 23 और 24 मार्च को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की चेतावनी दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: North India Weather TakesU-Turn Imd Rain and Snowfall Forecast for 5 Days Heatwave Havoc in Kerala know IMD Latest Weather Report Published on: 24 March 2026, 12:08 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News