फरवरी के महीना निकल गया है और ठंड भी बिल्कुल गायब हो गई है. सर्द मौसम के जानें के बाद मौसम विभाग IMD ने 7 राज्यों में बारिश तेज आंधी आने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, गुजरात के राज्यों में मौसम 3 से 5 मार्च तक गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है. वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहेगा. आगे जानिए देशभर के मौसम का हाल.
आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा और कई जगहों पर टेम्परेचर 30°C से 32°C और 13°C से 15°C के बीच रहने की उम्मीद है और हवाओं का चलना जारी रहेगा. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, केरल और हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली गिरनी की संभावना है. यानी अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
इन 7 राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग IMD ने देश के 7 राज्यों में तेज भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई है, IMD का अनुमान है देश के कई राज्यों में 28 फरवरी को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में इन दो दिनों के दौरान बारिश की आंशका हैं. वहीं केरल और माहे में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आंधी चल सकती है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 फरवरी को सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
IMD ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 फरवरी से 4 मार्च को हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली-NCR में मार्च की शुरुआत हल्की गर्मी और तेज हवाओं के साथ होने जा रही है. IMD मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च को मौसम साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की हवाएं चलेगी और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
वहीं 2 मार्च को भी आसमान अधिकतर साफ़ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. तापमान लगभग पहले दिन जैसा ही रहेगा. शाम और रात के समय हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो जाएगी. कुल मिलाकर राजधानी में गर्मी का असर बढ़ता नजर आएगा.
तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव
-
अगले 7 दिनों में नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए, इस हफ़्ते नॉर्थवेस्ट इंडिया के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 3-5°C ज़्यादा रहने की संभावना है.
-
5 दिनों में महाराष्ट्र में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होने और अगले 2 दिनों में कोई खास बदलाव न होने की संभावना है.
-
वहीं, अगले 2 दिनों में गुरुग्राम राज्य में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 3-5°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है और अगले 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
-
हफ्ते के आखिर तक मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 2-4°C ज़्यादा रहने की उम्मीद है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments