1. Home
  2. मौसम

Weather news: दिल्ली-यूपी समेत 9 राज्यों में येलो अलर्ट, कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी

IMD released Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश पड़ने की आशंका जताई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है. पूरी मौसम की जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल पर नजर डालें...

KJ Staff
weather
दिल्ली-यूपी समेत 9 राज्यों में येलो अलर्ट (Image Source-AI generate)

जनवरी के महीने में ठंड ने हालत खराब कर दी थीं, ऐसे में लोगों को यह गुंजाइश थी की फरवरी का महीना सुकून भरा होगा, लेकिन फरवरी के महीने की शुरुआत होते ही ठंड ने अपना जलवा दिखा ही दिया. बारिश होने की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने यूटर्न ले लिया है. मौसम विभाग IMD ने दिल्ली समेत 9 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते मौसम के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

किन राज्यों में बारिश की संभावना

फरवरी का महीना शुरु हो गया है और भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश, ओले गिरने की संभावना है.

वहीं, 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में, और गुजरात क्षेत्र में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं 30-40 किमी प्रति घंटा, 50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार के साथ कहीं-कहीं से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

अगले 2 दिन दिल्ली-NCR में कैसा रहेंगा मौसम?

मौसम विभाग IMD ने 4 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक दिल्ली-NCR में आसमान हल्के बादल छाए रहने के साथ सुबह कई जगहों पर हल्का कोहरा रहने की आशंका जताई है. वहीं, दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा सकता है. हवाएं उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

इन राज्यों में अगले तीन दिनों घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग IMD ने 4 फरवरी से 5 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह/रात के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, जिनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

फरवरी के महीने में भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है, जिनमें वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, चित्रकूट, आजमगढ़, गाजीपुर, बांदा, मऊ, बलिया और प्रतापगढ़ में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd weather forecast Yellow alert 9 states including Delhi and Uttar Pradesh warnings dense fog several areas Published on: 03 February 2026, 11:43 AM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News