1. Home
  2. मौसम

Weather Alert: दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, आइए यहां जानें देशभर के मौसम का हाल..

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में कल से आसमान साफ है और हवाओं का चलना जारी है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग IMD ने अगले 24 घंटों में दिल्ली समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड अन्य राज्यों में हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश (Image Source-istockphoto)

कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा हल्की धूूप से लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ और इसी बीच तापमान करीबन 31°C से 33°C रहा. मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च के बीच केरल के कुछ इलाकों के अलावा, तटीय महाराष्ट्र में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है. ऐसे मेेंं इन इलाके के लोगों को तपती झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, तो चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम. गर्मी का कहर बरसेगा या फिर तेज बारिश होगी.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी आंशका है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट

पूर्वाेउत्तर भारत में बारिश का दौर शुरु होने जा रहा है, जिनमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय,  नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 मार्च को, छिटपुट से लेकर काफी व्यापक रूप से भारी बारिश होने के साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भारतीय मौसम विभाग ने आंशका जताई है और इन इलाकों के लोगों को IMD ने चेतावनी भी दी है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का हाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग  IMD के अनुसार 28-30 मार्च के दौरान जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. वहीं 29 और 30 मार्च को उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम स्तर की हल्की बारिश-बर्फबारी होने की आंशका है.

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित इन पांच राज्यों में ओलावृष्टि- बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 और 28 मार्च को, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं 30–50 किमी/घंटा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, इसके अलावा, 27 और 28 मार्च को केरल और माहे में भी बिजली गिरने की आशंका है. आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Alert Rain in 17 States Including Delhi Snowfall Forecast for Hilly Regions Check IMD Weather Report Published on: 25 March 2026, 11:32 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News