1. Home
  2. मौसम

IMD Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली, यूपी समेत इन 8 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और तापमान गिरने की संभावना!

Weathr Update: दिल्ल-एनसीआर में फरवरी के महीने में मार्च-अप्रैल की गर्मी का एहसास होना शुरु हो गया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इन 8 राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आंशका जताई है. आइए यहां जानें पूरी मौसम रिपोर्ट.

KJ Staff
weather2
दिल्ली, यूपी समेत इन 8 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना (Image Source-AI generate)

फरवरी का महीना आधा निकलने को है और देशभर में मौसम अपने मिजाज बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली- एनसीआर में फरवरी के महीने में सुबह की निकलती तेज धूप ने मार्च-अप्रैल की गर्मी का एहसास दिलाना शुरु कर दिया है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने दिल्ली-NCR से लेकर कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है. ऐसे में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होने की पूरी संभावना है.

कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश और अन्य पहाड़ी इलाकों का मौसम?

पहाड़ी इलाकों में ठंड का कहर लगातार जारी है और ऐसे में मौसम विभाग IMD ने 17 से 19 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में और 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी कर दी है कि इन पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी है.

इन 8 राज्यों में बारिश पड़ने की संभावना

फरवरी का महीना आधा निकल चुका है और दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है और इलाकों के लोगों को गर्मी का भी एहसास होना शुरु हो गया है. वहीं, IMD ने 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की आंशका है और 16 से 19 फरवरी को निकोबार आइलैंड्स में गरज के साथ बारिश (30-40 kmph) पड़ने की संभावना है.

अगले दो दिन दिल्ली-NCR मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग IMD ने 16 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की आंशका जताई है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 17 फरवरी को दिल्ली- एनसीआर में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है और IMD के मुताबिक दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान एक के बाद एक 27°C और 29°C और 13°C से 15°C के बीच रहने की उम्मीद है.

वहीं, 18 फरवरी को दिल्ली-NCR में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. सुबह कोहरा छा सकता है. दिल्ली में मैक्सिमम और मिनिमम टेम्परेचर एक के बाद एक 26°C से 28°C और 13°C से 15°C के बीच रहने की संभावना है और IMD के अनुसार सरफेस विंड ज़्यादातर नॉर्थ-ईस्ट से चलेगी, जिसकी स्पीड सुबह 5 kmph तक हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD alert Rain strong winds and falling temperatures in these 8 states next 3 days Weather Update Published on: 16 February 2026, 11:33 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News