1. Home
  2. ग्रामीण उद्योग

खाद बीज और कीटनाशक की दुकान खोलना अब आसान! यहां जानें लाइसेंस से लेकर योग्यता के बारे में सबकुछ..

Fertilizer Shop Business: अगर आप गांव या कस्बे में रहते हैं और अपना खुद का कोई करोबार शुरु करने की सोच रहे हैं, तो बीज, खाद और कीटनाशक की दुकान आपके कमाई का बड़ा साधन बन सकता है, जिनकी किसानों को बारह महीने जरुरत होती है. आगे इस लेख में जानें इस बिजनेस की शुरुआत करने की पात्रता और कैसे मिलेगा लाइसेंस? सबकुछ यहां जानें..

KJ Staff
fertilizer shop business
खाद बीज और कीटनाशक की दुकान खोलना अब (Image Source-AI generate)

आज से समय में किसान सिर्फ खेती नहीं कर रहे हैं वह बिजनेस की ओर भी तेजी से अग्रसर हो रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी गांव या कस्बे में रहते हैं और कोई करोबार शुरु करने का विचार बना रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा बिजनेस शुरु करें, जिससे 12 महीने इनकम हो और लोगों को भी रोजगार से अवसर मिले. ऐसे में बीज, खाद और कीटनाशक की दुकान आपके लिए उचित विकल्प साबित हो सकता है.

गांव-कस्बों में लगातार क्यों बढ़ रही बीज और खाद की मांग?

आज के समय में देशभर में कृषि बड़े पैमाने पर की जा रही है और ऐसे में किसानों को आवश्यकता होती है.  उन्नत बीज, रासायनिक खाद और कीटनाशकों की ताकि किसान इन उत्पादों का उपयोग कर अपनी कृषि को ओर बेहतर तरीके से कर सकें, क्योंकि आज भी किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए इन उत्पादों की खरीद करने के लिए दूर-दराज बाजारों में जाना पड़ता है. ऐसे में गांव में ही खाद,बीज की दुकान खोली जाती है तो किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी और दुकानदारों को नियमित ग्राहक भी मिलेंगे.

खाद-बीज बिजनेस के लाइसेंस के लिए क्या पात्रता है?

अगर आप भी अपनी खुद की खाद-बीज की दुकान खोलने की सोच रहे हैं, तो आपको थोक विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ये योग्यताएं होनी बेहद ही जरुरी है, जिनमें हैं-

  • अगर आप उर्वरक थोक विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त करना चाहते है तो विज्ञान वर्ग से स्नातक होना अनिवार्य है.

  • अगर आपने दसवीं पास कर रखी है तब भी आप इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, आवेदक को कृषि एग्रीकल्चर में स्नातक या डिप्लोमा धारक तब भी वह लाइसेंस लेने के लिए पात्र माना जाएगा.

क्या लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण जरुरी है?

अगर आप भी खाद, बीज की दुकान खोलने की सोच रहे हैं, तो इस बात को अच्छे समझ लीजिए की इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए प्रशिक्षण लेना भी बेहद ही जरुरी है. अगर आपको यह नहीं पता कि यह प्रशिक्षण कहां से लिया जा सकता है, तो आपको बता दें कि कृषि विभाग द्वारा आईएनएम (INM) योजना के तहत उर्वरक विक्रेताओं के लिए 15 दिनों का नियमित प्रशिक्षण कराया जाता है. इसके अलावा, योजना के तहत एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है और यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थी बीज और कीटनाशक विक्रय का लाइसेंस प्राप्त कर सकता है.

लाइसेंस के इन दस्तावेजों को तैयार रखें

आज के समय में गांव में खाद-बीज का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि यह करोबार बारह महीने चलता है और इनकम भी अच्छी हो जाती है. ऐसे में अगर आप इस करोबार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो लाइसेंस के लिए इन दस्तावेजों को तैयार कर लें-

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • जीएसटी से संबंधित दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो 

लाइसेंस के लिए कहां आवेदन करें?

अगर आप खाद-बीज और कीटनाशक की दुकान खोलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अभ्यर्थी को इस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. इच्छुक लोग अपनी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), साइबर कैफे या घर बैठे विभाग की वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Fertilizer Seed Pesticide Shop License Eligibility Requirements Village Know the Process Published on: 06 October 2026, 03:03 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News