1. Home
  2. ख़बरें

आपके पास भी है मौका 800 किलो ब्रांड इंडिया फूड खिचड़ी चखने का...

सभी के लोकप्रिय भोजन खिचड़ी को विश्वस्तर पर प्रचारित करने का प्रयास कल से नई दिल्ली में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय वल्र्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में किया जाएगा। आपको बता दें कि इस खिचड़ी को बनाने के लिए पाक कला में मशहूर शेफ संजीव कपूर स्वयं 800 किलो खिचड़ी तैयार करेंगे। उन्हें इस कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

यह कदम विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भी उठाया जाएगा। आमतौर पर चावल, दाल, मोटे अनाज और मसाले से खिचड़ी तैयार की जाती है। इसे ब्रांड इंडिया फूड के रूप में चुना गया है। 800 किलो खिचड़ी तैयार करने के लिए 1000 लिटर क्षमता और 7 फीट गहराई की विशाल कड़ाही का प्रबंध किया गया है। इसे धीमी आंच पर तैयार किया जाएगा जिसका स्वाद सभी चख सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विजिटर्स आएंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

खिचड़ी भारत का मुख्य भोजन

खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया कि खिचड़ी भारत का मुख्य भोजन है। यह गरीबों और अमीरों का पसंदीदा खाना भी है। खिचड़ी भारत की महान संस्कृति अनेकता में एकता को भी प्रदर्शित करती है। यही वजह है कि इसे ब्रांड इंडिया फूड के तौर पर चुना गया है।

60,000 बच्चों को परोसेंगे खिचड़ी

यह खिचड़ी लगभग 60,000 अनाथ बच्चों को परोसी जाएगी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अतिथि भी इसका स्वाद ले सकेंगे और दूसरे देशों के राजदूतों को यह खिचड़ी पाक विधि के साथ भेजी जाएगी।

विदेशों में होगा प्रचार

ब्रांड इंडिया खिचड़ी को विदेशों में भारतीय दूतावास प्रचारित करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि दुनियाभर में रेस्तरां और रसोई में खिचड़ी तैयार होने लगेगी।

English Summary: You also have the opportunity to tie 800 kg brand India Food ... Published on: 02 November 2017, 03:27 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News