1. Home
  2. ख़बरें

सिंचाई की चिंता खत्म! किसानों को ट्यूबवेल योजना में ₹2.57 लाख तक का फायदा, जानें आवेदन प्रक्रिया..

Sarkari Tube Well Scheme for UP Farmers: उत्तर प्रदेश में राज्य के किसान खेती बड़े पैमाने पर करते है और इसी बीच किसान भाइयों को सिंचाई की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसी समस्या नहीं आएगी. अब किसान कुछ पैसा जमा कर अपने खेत की जमीन पर सरकारी ट्यूबवेल लगवा सकते हैं. कैसे आइए यहां जानें..

KJ Staff
tubewell
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना (Image Source-pixabay)

देश के किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और सरकार भी किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है, जिससे किसानों को काफी मदद मिल रही है और वह कृषि को ओर भी बेहतर तरीके से कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच किसान भाइयों को सिंचाई जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यूपी सरकार किसानों का सहारा बनी है और मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना जिसके तहत किसान कम लागत में अपने खेतों में आसानी से  सरकारी ट्यूबवेल लगवा सकते हैं और सिंचाई की परेशानी से बाहर निकल खेती से बढ़िया उत्पादन पा सकते हैं.

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना क्या है?

यूपी सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इसलिए की ताकि राज्य में सिंचाई की परेशानी से जुझ रहे किसान इसकी मदद से खेती को और भी बेहतर तरीकों से करें और साथ ही फसल को समय पर बाजार में बेच अच्छा मुनाफा कमा सकें.

इसके अलावा, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार नलकूप बोरिंग के लिए 50% से अधिक या ₹1.53 लाख तक की सब्सिडी प्रदान करेंगी, जिसकी मदद से किसान कम खर्च में अपने खेतों में सरकारी ट्यूबवेल लगवा कर सिंचाई की परेशानी से राहत पा सकते हैं.

क्या है इस योजना की पात्रता?

अगर आप भी इस सरकारी योजना लाभ उठाना चाहते हैं  तो आपके पास करीबन  12 बीघा या उससे अधिक कृषि भूमि होनी अनिवार्य है तभी आप इस योजना में पात्र होंगे. साथ ही इस स्कीम के तहत किसानों को  पहले विभाग में बतौर 60 हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी. इसके बाद सरकार की ओर से अनुदान प्रदान किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

उत्तर प्रदेश के किसानों को अब सिंचाई की समस्या को नहीं झेलना पड़ेगा, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई  मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को भारी अनुदान का लाभ मिलेगा. अगर किसान इस योजना में अप्लाई करते हैं तो सबसे पहले उन्हें विभाग में 60 हजार की राशि जमा करनी होगी. उसके बाद इस योजना के तहत किसानों को लगभग 2.57 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा.

बिजली कनेक्शन पर भी सरकार करेंगी सहायता

राज्य में कई ऐसे किसान है जो बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. उनके खेतों तक में बिजली के कनेक्शन नहीं है. ऐसे में राज्य सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी. ऐसे में किसान बिजली के लंबे बिल से राहत पा सकेंगे और ट्यूबवेल का इस्तेमाल कर अपनी कृषि को और बेहतर तरीके से कर सकेंगे साथ ही बाजारों में समय पर बेच तगड़ा मुनाफा कमा सकेंगे.

कैसे करें आवेदन?

अब राज्य के किसानों को इस योजना के तहत सिंचाई जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, सिंचाई की कमी होने के कारण फसल नुकसान से भी बचाव हो सकेंगा. अगर जो किसान भाई इस सरकारी योजना में इच्छुक है. वह इस योजना में आवेदन इस सरकारी अधिकारिक वेबसाइट jjmup.org पोर्टल पर या ब्लॉक स्तर पर अवर अभिंयता लघु सिंचाई के पास आवेदन कर सकते हैं और अनुदान का लाभ उठा सकते हैं.

जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप किसान है और इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इन जरुरी दस्तावेजों को आवेदन करने के दौरान साथ जरुर ले जाए-

  • आधार कार्ड

  • खतौनी की नकल

  • खसरा की नकल

  • इंजन क्रय का कोटेशन/बीजक

  • बैंक खाते की पासबुक

  • पासपोर्ट साइज फोटो

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: UP government is providing a subsidy concession to farmers under the Tube-well Scheme Published on: 19 March 2026, 02:13 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News