1. Home
  2. ख़बरें

यूपी में गेहूं किसानों को तोहफा! MSP बढ़ी, अब इतने रुपये क्विंटल मिलेगा दाम, जानें..

UP News:योगी सरकार ने राज्यों के किसानों को बड़ी सौगात दी है. गेहूं एमएसपी में इस साल किसानों के लिए 160 रुपये प्रति क्विंटल का बड़ा इजाफा किया गया है, जिससे किसानों को तगड़ा मुनाफा होगा, तो चलिए आगे जानें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन.

KJ Staff
wheat
यूपी में गेहूं किसानों को तोहफा (Image Source-istockphoto)

उत्तर प्रदेश के किसान गेंहू की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं और ऐसे में यूपी सरकार ने राज्य के किसानों को राहत की खबर दी है. सरकार ने इस साल गेहूं एमएसपी में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है. यानी की अब किसान भाइयों का गेंहू 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. बता दें कि बाराबंकी जिले में धान खरीद समाप्त हो चुका है और अब खाद्य एवं विपणन विभाग ने गेंहू खरीद करने के लिए कमर कस ली है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खाद्य विपणन अधिकारी ने कहां है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ मार्च के महीने में ही गेंहू की खरीद शुरु कर दी जाएगी.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु

अगर आप उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिले के किसान है तो जल्द ही MSP पाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया को पूरा कर लें, क्योंकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु किए जा चुके हैं. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपणन अधिकारी का कहना है कि गेंहू खरीद करने के लिए किसानों के लिए टोकन व्यवस्था की गई है, ताकि केंद्रों पर भीड़ का जमावड़ा न लगे.

इसके अलावा, किसानों को गेंहू का भुगतान DBT के माध्यम से किया जाएगा. यानी पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगा. वहीं, विभाग ने किसानों से यह अपील की है कि वह जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें.

केंद्रों पर गेंहू खरीद की क्या व्यवस्था है?

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गेंहू खरीद करने के लिए बाराबंकी जिले में कुल 85 खरीद केंद्र बनाए गए है और इस बात ही जानकारी खुद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने दी है. इस व्यवस्था से किसानों की गेंहू खरीद इन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर की जाएगी.

इसके अलावा, सरकार ने खरीद प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी खरीद केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती कर दी है, ताकि बिचौलियों का रोल इन केंद्रों पर दूर तक न रहें और किसानों को गेंहू पर पूरा मूल्य रेट मिल सकें.

गेंहू खरीद कैसे होगी?

  • अगर आप भी उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिले के किसान है तो गेंहू खरीद की पूरी प्रक्रिया को जान लें जो कुछ इस प्रकार है-

  • किसानों की गेंहू खरीद सरकारी केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से की जाएगी.

  • इसी के साथ ई-पॉस मशीनों के जरिए गेहूं की तौल और पंजीकरण किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो और सभी किसानों को इसका फायदा मिल सकें.

  • साथ ही सबसे पहले किसान भाई अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें, क्योंकि उसके बाद ही टोकन जारी किया जाएगा.

गेंहू MSP में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिले के किसानों को सरकार गेंहू पर MSP 160 रुपये प्रति क्विंटल देगी और इस बढ़ोतरी से गेंहू 2585 रुपये (MSP) पर प्रति कुंतल किसानों से खरीद की जाएगी. साथ ही जिले में किसान भाइयों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु किए जा चुके हैं और उम्मीद है कि मार्च में गेंहू खरीद शुरु कर दी जाएगी, जिससे किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिल जाएंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: UP government hikes wheat MSP Published on: 20 February 2026, 02:10 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News