किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योगनाएं चला रही है, लेकिन सही समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण किसानों को जानकारी नहीं मिल पाती है और वह इन सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं उठा पाते. अभी हाल ही में यूपी सरकार ने गाजीपुर जिले के किसानों को कृषि सिंचाई से जूझते देख कृषि सिंचाई योजना को लागू किया है, जिसके तहत किसानों को ड्रिप सिंचाई और पोर्टेबल स्प्रेयर पर मिल रही है 90 प्रतिशत तक भारी सब्सिडी. आगे इस लेख में जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ.
योजना के तहत कितना मिलेगा अनुदान?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इसका लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दे कि इस योजना के तहत किसानों को कई प्रकार से मदद की जा रही है. यानी की अगर किसान इस योजना में आवेदन करते हैं, तो वह ड्रिप सिंचाई और पोर्टेबल स्प्रेयर जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा सकते हैं. साथ ही यूपी सरकार इस योजना के तहत राज्य के किसानों को 90 प्रतिशत भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है.
योजना के लिए क्या है जरूरी दस्तावेज?
अगर आप कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन कर की सोच रहे हैं तो आप सबसे पहले इन जरुरी दस्तावेजों को तैयार कर लें जिनमें शामिल है, बैंक पास बुक, आधार कार्ड और खतौनी वाली फोटो शामिल हैं. इन सभी कागजों को होना किसानों के लिए बेहद ही जरुरी है तभी वह इस सरकारी योजना का फायदा उठाने के लिए पात्र माने जाएंगे.
योजना में कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस सरकारी कल्याणकारी योजना में अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आप अपने जिले के उद्यान विभाग (Horticulture Department) या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और इस सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं, जिससे किसानों की लागत में कमी आएंगी और उनकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ेगी.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments