1. Home
  2. ख़बरें

कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ समृद्ध किसान उत्सव, महिंद्रा ट्रैक्टर्स और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज ने लगाई प्रदर्शनी

MFOI Samridh Kisan Utsav 2024: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में स्थित पाल प्लाजा में कृषि विज्ञान केंद्र, कुरुक्षेत्र और कृषि विभाग, कुरुक्षेत्र के सहयोग से 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित है, जिसे एवरेस्ट इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित किया गया और आईसीएआर ज्ञान भागीदार रहा है.

KJ Staff
कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ समृद्ध किसान उत्सव (Picture Credit -Krishi Jagran)
कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ समृद्ध किसान उत्सव (Picture Credit -Krishi Jagran)

MFOI Samridh Kisan Utsav 2024: कृषि जागरण ने आज यानी बुधवार, 17 जुलाई 2024 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में स्थित पाल प्लाजा में कृषि विज्ञान केंद्र, कुरुक्षेत्र और कृषि विभाग, कुरुक्षेत्र के सहयोग से 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित है, जिसे एवरेस्ट इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित किया गया और आईसीएआर ज्ञान भागीदार रहा है. इस कार्यक्रम की थीम 'समृद्ध भारत के किसानों की आय को अधिकतम करना' रखी गई और इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि में नवीनतम प्रथाओं और नवाचारों के साथ जोड़ना रहा. इस दिवस का विषय "खरीफ फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन, ट्रैक्टर उद्योग में नवाचार, ट्रैक्टर प्रबंधन और बाजरा खेती रखा गया.

कुरुक्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक किसानों ने भाग हिस्सा लिया और खेतीबाड़ी में उपयोग होने वाली नई-नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.

महिंद्रा ट्रैक्टर्स और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज की प्रदर्शनी

कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने नवीनतम तकनीक वाले ट्रैक्टर्स की प्रदर्शनी लगाई है. किसानों ने महिंद्रा ट्रैक्टर्स के स्टॉल पर जाकर कंपनी के द्वारा पेश किए न्यू ट्रैक्टर्स और उनकी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी प्राप्त की.

कुरुक्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टर्स और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज की प्रदर्शनी
कुरुक्षेत्र में महिंद्रा ट्रैक्टर्स और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज की प्रदर्शनी

इसके अलावा, कार्यक्रम में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज ने भी अपना स्टॉल लगाया और किसानों को नए-नए प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी दिखाई, किसानों ने भी इन प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से चर्चा की.

250 से अधिक किसानों ने लिया भाग

पाल प्लाजा में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. करम चंद (उपनिदेशक कृषि, कुरुक्षेत्र), अमन छाबड़ा (क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज), प्रगतिशील किसान मांगेराम सैनी (भारत के राष्ट्रपति द्वारा कृषि रत्न से सम्मानित), डॉ. स्मिता (डीईएस, कृषि विज्ञानी), डॉ. कविता (मृदा विज्ञान), डॉ. ललिता (गृह विज्ञान), विक्रम (बागवानी सलाहकार), सत्य नारायण (डीएचओ), जितेंद्र मेहता (एसडीएओ, कृषि अधिकारी, कुरुक्षेत्र), डॉ. मनीष (एसडीएओ, पेवा) और डॉ. सुशील पाल (गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक, कुरुक्षेत्र) उपस्थित रहें. इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 250 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया है.

किसानों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अतिथियों द्वारा कुरुक्षेत्र जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करना रहा. खेतीबाड़ी में योगदान और सफलता को मान्यता देने के लिए 16 किसानों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया.

किसानों को किया गया सम्मानित
किसानों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और ग्रुप फोटो के साथ हुआ, जो कृषक समुदाय को सशक्त बनाने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के सफल प्रयास को दर्शाता है.

क्या है एमएफओआई 2024?

एमएफओआई/Millionaire Farmer of India Award किसानों को एक अलग पहचान दिलाने में मदद करता है. देश के किसानों को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए कृषि जागरण ने 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड शो की पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक या दो जिले या फिर प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी. कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. इस अवॉर्ड शो में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं और कृषि में नवाचार कर अपने आस-पास के किसानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं.

MFOI अवार्ड्स 2024 का ऐसे बनें हिस्सा

एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024/ MFOI Samridh Kisan Utsav 2024 में किसानों के अलावा, कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और अन्य लोग भी हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए आप MFOI 2024 या समृद्ध किसान उत्सव के दौरान स्टॉल बुक करने या किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप के लिए आप कृषि जागरण से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, अवॉर्ड शो या अन्य किसी भी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आपको इस गूगल फॉर्म को भरना होगा. कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

English Summary: samriddh kisan utsav organized in kurukshetra mahindra tractors and everest an exhibition Published on: 17 July 2024, 06:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News