1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Update: आज कब गुवाहाटी से पीएम मोदी 22वीं किस्त करेंगे जारी. आइए यहां जानें पूरी जानकारी..

PM Kisan 22nd installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पर देश के करोड़ों किसानों की नजर थी. कब सरकार इस किस्त की राशि को जारी करेंगी और वो शुभ दिन आज है 13 मार्च आज इस योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी, तो आइए इस लेख में जानें किस समय किस्त का पैसा किसानों के खातों में वितरण किया जाएगा.

KJ Staff
pm kisan
आज कब गुवाहाटी से पीएम मोदी 22वीं किस्त करेंगे जारी (Image Source-istockphoto)

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो यह खबर आपके लिए ही है. आज वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार देश किसानों को था. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जिसकों आज प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को जारी किया जाएगा. बता दें इस राशि का पैसा किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा. इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान के अकाउंट द्वारा दी गई है.

Pm Kisan 22वीं किस्त आज किस समय जारी होगी?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का पैसा 13 मार्च यानी की आज जारी किया जाएगा. इस किस्त की राशि पर करोड़ों किसानों की नजर टिकी हुई थी. कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी. बता दें कि आज शुक्रवार, 13 मार्च 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को गुवाहाटी से 5 बजे के आसपास जारी करेंगे और किसानों को यह बड़ी सौगात देंगे, जो चुनाव वाले राज्य असम में स्थित है.

महिला किसानों को बड़ी सौगात

पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसान परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये की मदद मुहैया कराई जाती है तीन किस्तों में और इसी बात को दोहराते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान बहनों को इस किस्त में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इस मदद से किसान खेती का लागत कम कर मुनाफा कमा सकेंगे.

किन किसानों के खाते में नहीं आएगी राशि?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का पैसा आज किसानों के खाते में भेजा जाएगा, लेकिन कुछ ऐसे किसान है जिन्होंने फार्मर आईडी नहीं बनवाई व कुछ ऐसे जिनके कागजों में गलतियां है और अभी तक ठीक नहीं कराई है और इस दौरान सरकार ने पहले की किस्तों में योजना की जांच की और इस दौरान पाएं गए 30 लाख ऐसे किसान जो अपात्र थे और कुछ ऐसे जिन्होंने सरकारी नियम के अनुसार अपने दस्तावेजों को अपडेट नहीं किया था. इस कारण सरकार इन किसानों के नाम सूची से काट दिए है और इन किसानों को 22वीं किस्त का लाभ नही मिल पाएगा.

कैसे करें स्टेटस चेक?

अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए. इसके बाद आप “Know Your Status” नाम के विकल्प पर क्लिक करें फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड को भी भरें. इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी डालते ही आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.

लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे जांचे?

  • सबसे पहले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM-KISAN (https://pmkisan.gov.in) पर जांए.

  • जब वेबसाइट खुल जाएं तो उसके बाद किसान होम पेज पर मौजूद “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें.

  • इसके बाद जब नया होम पेज खुले तो किसान अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.

  • पूरी जानकारी भरने के बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करें और जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने पात्र किसानों की लिस्ट खुल जाएंगी.

  • उसके बाद आप इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं और अगर आपका नाम लिस्ट में मिलता है तो आप के खाते में 22वीं किस्त का पैसा आ जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Update PM Modi to release 22nd installment from Guwahati at 5 PM today Published on: 13 March 2026, 02:49 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News