1. Home
  2. ख़बरें

Govt Scheme: अब हर साल मिलेंगे ₹12,000, जानें कैसे लें ‘डबल स्कीम’ का फायदा

MP Farmer Schemes: देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार पीएम किसान योजना और राज्य की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रही है, जिसका फायदा अब किसान भाइयों को डबल होगा. यानी हर महीने मिलेगी 12,000 रुपये की आर्थिक मदद.

KJ Staff
pm kisan yojana
किसानों को अब हर साल मिलेंगे ₹12,000

मध्य प्रदेश के किसानों को लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि अब केंद्र की पीएम किसान योजना और राज्य की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना आएगे 12,000 रुपये यानी की इससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वह अपनी कृषि से जुड़े खर्च को निकाल सकते हैं और साथ ही इस पहल से खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. आइए पूरी खबर पर नजर डालें.

दो योजनाओं से कैसे मिलेंगे ₹12,000?

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से किसानों को यह “डबल बेनिफिट” मिल रहा है. इसके तहत-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना ₹6,000 मिलते हैं, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं. वहीं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पहले ₹4,000 मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹6,000 कर दिया गया है. इस तरह दोनों योजनाओं को मिलाकर किसानों के खाते में कुल ₹12,000 सालाना जमा किए जाएंगे. यह राशि खेती से जुड़े छोटे खर्चों जैसे बीज, खाद और मजदूरी में सहायक साबित हो रही है.

सीधे खाते में पैसा आएगा

सरकार ने इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए Direct Benefit Transfer (DBT) प्रणाली अपनाई है. इसके जरिए पैसा सीधे किसानों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है. यानी की बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई और किसानों को समय पर पैसा मिल रहा है.

किसानों के लिए जरूरी शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना अनिवार्य है. यदि इनमें से कोई भी अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है.

1. e-KYC अनिवार्य

सभी किसानों को अपना e-KYC पूरा कराना होगा. यह प्रक्रिया ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर पर की जा सकती है.

2. लैंड सीडिंग (Land Seeding)

किसान की जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सत्यापित होना चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि लाभ सही व्यक्ति को मिले.

3.आधार-बैंक लिंकिंग

बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है, ताकि DBT के जरिए भुगतान में कोई रुकावट न आए.

kcc

कैसे करें स्टेटस चेक?

किसान अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं इन आसान तरीकों से-

  • किसान भाई अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं.

  • इसके अलावा, अपने ग्राम पंचायत या पटवारी से संपर्क करके भी जानकारी पा सकते हैं.

  • सरकारी आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन स्टेटस देखकर भी आ जानकारी पा सकते हैं.

  • यदि किसान पहले से पीएम किसान योजना में पंजीकृत हैं, तो राज्य सरकार की योजना का लाभ स्वतः जुड़ जाता है.

किसानों के लिए क्यों है यह योजना खास?

  • यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भी है.

  • नियमित आय का स्रोत: साल में अलग-अलग समय पर मिलने वाली किस्तें किसानों को नकदी की कमी से बचाती हैं.

  • किसान छोटे खर्चों के लिए साहूकारों पर निर्भरता कम होती है और किसान भाई किसान बेहतर बीज और तकनीक में निवेश कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan CM Kisan Kalyan Scheme MP Farmers to Receive ₹12,000 Annually Know How to Apply Published on: 25 April 2026, 06:08 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News