1. Home
  2. ख़बरें

केंद्र सरकार की बड़ी सौगात! किसानों को इस योजना से मिलेंगी कई सुविधाएं, जानें अप्लाई प्रोसेस

PM Janman Yojana: देश के किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती रहती है, ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सकें. इसी क्रम में केंद्र सरकार ने पिछड़े जनजातीय इलाकों के किसानों के लिए ऐसी योजना लॉन्च की है, जिसके तहत आवास, पानी, बिजली जैसी अन्य सुविधा का लाभ मिलेगा. आइए जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
farmer
पीएम जनमन योजना (Image Source- AI generate)

केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर देश के किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इन्ही में से एक पीएम जनमन योजना (PM Janman Yojana) जो आजकल काफी चर्चाओं में है. इस योजना की शुरुआत खासतौर पर कमजोर जनजातीय समूहों यानी PVTG परिवारों के लिए की गई है, ताकि इन वर्ग के किसानों की आर्थिक सहायता मिल सकें.

पीएम जनमन योजना क्या है और क्यों खास है?

पीएम जनमन योजना यानी (PM-JANMAN - प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) एक ऐसा मिशन है, जो पिछड़े वर्ग के किसानों के लिए शुरु किया गया, जिसकी शुरुआत 15 नवंबर 2023 (जनजातीय गौरव दिवस) के दिन की गई थी. साथ ही बता दे कि इस कल्याणकारी योजना का बजट 24000 करोड़ रुपये है, जिसे कई मंत्रालयों के सहयोग से लागू किया है, ताकि जनजाति आदिवासी किसानों को इस सरकारी योजना के तहत कई सुविधा का लाभ मिल सकें.

किन किसानों को योजना का लाभ मिलेगा

पीएम जनमन योजना की लाभ उन किसान भाइयों को मिलेगा, जो खासतौर पर जनजातीय समुदायों में आते हैं और जिन्हें विशेष रुप से जनजातीय समूह यानी PVTG की कैटेगरी में है. इस वर्ग के किसान आज भी जगलों में खेती व वन उत्पादों पर निर्भर होकर अपना जीवनयापन करते हैं.

बता दे कि सरकार ने 18 राज्यों और 75  केंद्र शासित प्रदेशों में ही इस सरकारी योजना का दायरा रखा है और अगर आप भी इस वर्ग में आते हैं और आपके पास अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र है, तो आप भी इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

पीएम जनमन योजना से क्या सुविधा मिलेगी?

अगर आप जनजातीय समूह यानी PVTG की कैटेगरी में आते हैं, तो इस योजना के तहत कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें उन्हें आवास, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएगी. साथ ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की है, ताकि पिछड़ी जनजातियों (PVTG) को आर्थिक सहायता मिल सकें.

ऐसे करें आवेदन

अगर आप भी पीएम जनमन योजना के लिए आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो सरकार ने इस योजना की प्रक्रिया बेहद ही आसान रखी है, ताकि इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें. इस आसान तरीके से आप योजना में अप्लाई कर सकते हैं-

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपना नाम चेक करवा सकते हैं और आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

  • इसके अलावा, अगर आप इस योजना के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं, तो इन दस्तावेजों को साथ लें जाना न भूलें, जिनमें हैं- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण पत्र 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Janman Scheme Benefits for Farmers How to Apply online Published on: 22 April 2026, 03:07 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News