मध्य प्रदेश के किसानों की नजर टिकी हुई है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना(CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं और 15वीं किस्त पर की कब सरकार इस योजना की राशि खाते में भेजना शुरु करेंगी. इस योजना की 15 वीं किस्त का भी जारी होने की समय निकल चुका है. ऐसे में राज्य के करीबन 80 लाख से अधिक किसानों को बस यह आस है कि कब सरकार इस योजना की इन दोनों किस्तों की राशि जारी करेंगी. देखा जाए तो पीएम किसान योजना की दो किस्तों का पैसा किसानों को मिल चुका है, लेकिन इस योजना का पैसा अब तक किसानों तक नहीं पहुंचा.
सीएम किसान योजना की किस्त में देरी का क्या कारण है?
किस्त में देरी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि कई राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव और राजनीतिक व्यस्तताएं इसकी एक बड़ी वजह हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि मोहन यादव इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिससे योजना से जुड़ी घोषणाओं में देरी हो रही है. संभावना जताई जा रही है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.
मई के बाद मिल सकता है अपडेट
सूत्रों के मुताबिक,अप्रैल महीने में भी किसानों को राहत मिलने की संभावना कम है. माना जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह के बाद ही इस योजना को लेकर कोई ठोस घोषणा हो सकती है. ऐसे में किसानों को फिलहाल कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है. यानी चुनाव के बाद ही किसानों तक इस योजना की किस्त पहुंचने की संभावना है.
क्या एक साथ मिलेंगी दो किस्तें?
लगातार हो रही देरी के बीच किसानों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि सरकार एक साथ 14वीं और 15वीं किस्त जारी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो किसानों के खाते में 2000 रुपये की बजाय 4000 रुपये आ सकते हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अगर ऐसी कुछ भी होता है, तो सरकारी अधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जारी कर दी जाएगी.
किन किसानों को मिलेगा लाभ?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो पहले से पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं. यानी यदि आपके खाते में पीएम किसान का पैसा आ रहा है, तो आप इस योजना के लिए भी पात्र माने जाते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है या फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. ऐसे में किस्त का लाभ नहीं उठा सकेंगे.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं. इसके लिए आपको संबंधित पोर्टल पर जाकर निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
-
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
उसके बाद हितग्राही स्थिति विकल्प पर क्लिक करें
-
अपना आधार नंबर, बैंक खाता या पीएम किसान आईडी दर्ज करें
-
इसके बाद कैप्चा भरकर सर्च करें
-
मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
-
इसके बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments