1. Home
  2. ख़बरें

Aadhaar Deactivation:मोदी सरकार का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए डीएक्टिवेट, जानें वजह और अपना स्टेटस कैसे जांचें, आइए यहां जानें..

Aadhaar Update: मोदी सरकार ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और अब तक 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड डीएक्टिवेट कर दिए हैं. कहीं आपका आधार कार्ड तो डीएक्टिवेट तो नहीं हो गया है, तो आइए यहां जानें ऐसे करें चेक..

KJ Staff
aadhar
सरकार ने 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए डीएक्टिवेट (Image Source-AI generate)

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड में फर्जीवाड़े चलने पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने अब तक 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड डीएक्टिवेट कर दिए हैं. ऐसे में आम नागरिकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि कहीं उनका आधार कार्ड भी तो बंद नहीं हो गया है. अगर ऐसा हो गया है, तो कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जैसे- सरकारी सब्सिडी, राशन, गैस सिलेंडर, पेंशन, छात्रवृत्ति और डिजिटल सेवाओं तक—हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आधार निष्क्रिय हो गया तो कई सुविधाओं से आप वंचित हो सकते हैं.

क्यों उठाया गया आधार कार्ड डीएक्टिवेट करने का फैसला?

आधार कार्ड डीएक्टिवेट को लेकर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री उन्होंने बताया कि देश में इस समय लगभग 134 करोड़ आधार कार्ड धारक हैं. सरकार की प्राथमिकता है कि आधार डेटाबेस पूरी तरह सटीक, अपडेटेड और भरोसेमंद हो.

वहीं, आईटी मंत्री के अनुसार, आधार सिस्टम में बड़ी संख्या में ऐसे कार्ड पाए गए जो उन लोगों के नाम पर थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और कई लोग इन आधार कार्डों का गलत इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे थे. इसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने देशव्यापी आधार डेटा क्लीनिंग अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड बंद किए जा चुके हैं.

आम जनता को क्या मिलेगा इस फैसले से फायदा?

  • मृत व्यक्ति के आधार पर कोई भी सरकारी योजना का गलत लाभ नहीं ले सकेगा.

  • फर्जी पेंशन, राशन और सब्सिडी पर रोक लगेगी.

  • सरकारी खजाने पर अनावश्यक बोझ कम होगा.

  • आधार डेटाबेस ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित बनेगा.

  • बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी.

  • आम लोगों का भरोसा डिजिटल सिस्टम पर और मजबूत होगा.

क्या आम लोगों को घबराने की जरूरत है?

अगर आप जीवित हैं और आपका आधार कार्ड सही तरीके से अपडेट है, तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. सरकार ने साफ किया है कि सिर्फ उन्हीं आधार कार्डों को डीएक्टिवेट किया गया है, जो मृत्यु पंजीकरण रिकॉर्ड से मेल खाते थे और किसी भी जीवित व्यक्ति का आधार कार्ड बंद नहीं किया जाएगा.

ऐसे करें चेक, आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं

  1. सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (gov.in) पर जाएं या mAadhaar मोबाइल ऐप खोलें.

  2. उसके बाद “Aadhaar Verification” या “Check Aadhaar Status” विकल्प पर क्लिक करें.

  3. फिर अपने 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.

  4. उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा भरें.

  5. ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपको तुरंत आधार का स्टेटस नजर आ जाएगा और कुछ ही सेकंड में पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Modi government major move 2.5 crore Aadhaar cards deactivated know reason and how to check status Published on: 06 February 2026, 06:22 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News