
Mahindra Sales Report December 2023: भारत की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी दिसंबर 2023 की कुल ऑटो बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए है. कंपनी ने सोमवार को कुल ऑटो सेल्स रिपोर्ट साक्षा की है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कुल वाहनों की बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और कुल 60,188 वाहन बेचे हैं. आपको का दें, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2022 में 56,677 यूनिट्स बेचे थे. वहीं निर्यात बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा को 41% भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है. दिसंबर 2022 में कंपनी ने 3100 वाहनों को भारत से बहार बेचे थें, जबकि दिसंबर 2023 में वाहनों की कुल निर्यात बिक्री 1,819 इकाई रही है.
कृषि जागरण के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा की दिसंबर 2023 में हुई बिक्री में वृधि और कमी की जानकारी देने जा रहे हैं.
यात्री वाहन (Passenger Vehicles)
जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने यातायात यात्री वाहन सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में 24% की भारी वृद्धि हासिल की है. कंपनी ने दिसंबर 2023 में अपने पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट के 35,174 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2022 में 28,445 पैसेंजर वाहनों को बेचा गया था.
ये भी पढ़ें : भारत के टॉप 5 महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर, जो एडवांस फीचर्स के साथ खेती को बनाते हैं सुगम
फार्म इक्विपमेंट (Farm Equipment)
दिसंबर 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा को फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) की बिक्री में 18 प्रतिशत कमी का सामना करना पड़ा है. कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल ट्रैक्टर की बिक्री में 19,138 यूनिट्स बेचे हैं.
घरेलू और निर्यात बिक्री (Domestic and Export Sales)
महिंद्रा ट्रैक्टर्स को घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17% की गिरावट और निर्यात बिक्री में 31% की कमी का सामना करना पड़ा है. कंपनी ने दिसंबर 2022 में 21,640 ट्रैक्टर भारत में बेचे थे, जबकि दिसंबर 2023 में कुल 18,028 यूनिट्स ही बेच पाई है. वहीं दिसंबर 2023 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1,110 यूनिट्स बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2022 में 1,603 ट्रैक्टरों को भारत से बाहर बेचा गया था.
Share your comments