1. Home
  2. ख़बरें

महिंद्रा ने नए बोल्ड लुक और बेहतर मास्ट डिज़ाइन के साथ पेश की नई रोटावेटर सीरीज़

सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा ने किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज़ पेश की है। चौड़े मास्ट और दमदार डिजाइन के साथ यह सीरीज़ 4 से 9 फुट रेंज में उपलब्ध है। मजबूत ढांचा, बेहतर स्थिरता और भारी जुताई में शानदार प्रदर्शन. जानें नई रोटावेटर सीरीज़ के बारें में पूरी जानकारी..

KJ Staff
equipment
महिंद्रा ने नई रोटावेटर सीरीज़ पेश की
  • इसे प्रगतिशील किसानों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जो चाहते हैं कि उनके उपकरण दिखने में सुंदर हों और प्रदर्शन के लिहाज़ से बेहतरीन हों

  • महिंद्रा की नई रोटावेटर सीरीज़ अधिक मज़बूत और टिकाऊ है जो भारी रोटावेटर श्रेणी में पेश की जाएगी

  • तिरंगे से प्रेरित रंगों में सीमित संस्करण वाले महिंद्रा रोटावेटर की पेशकश की जाएगी

भारत की सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर कंपनी, साथ ही खेती के काम आने वाली मशीनरी और रोटावेटर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज़ लॉन्च करने की घोषणा की। चौड़े मास्ट डिज़ाइन के साथ नए बोल्ड लुक वाली यह नई महिंद्रा रोटावेटर सीरीज़ भारी-भरकम काम के लिहाज़ से बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और दिखने में भी मज़बूत है। नई रोटावेटर सीरीज़ भारी-भरकम रोटावेटर श्रेणी – महावेटर और महावेटर एचडी – में 4 से 9 फुट तक रेंज में उपलब्ध होगी।

बाज़ार विश्लेषण और किसानों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार महिंद्रा की नई रोटावेटर सीरीज़ ढांचे के लिहाज़ से अधिक मज़बूत और बेहद टिकाऊ है। नई रेंज भारी-भरकम जुताई के काम और टूट-फूट को झेलने के लिहाज़ से अधिक प्रभावी होगी, साथ ही बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग के साथ, भारत में आम तौर आड़े आने वाली मुश्किलों और ऊबड़-खाबड़ खेती की सतहों पर लंबे समय तक भरोसेमंद बनी रहेगी।

डॉ. अनुषा कोथंदरमन, उपाध्यक्ष और प्रमुख – अंतरराष्ट्रीय परिचालन और व्यवसाय प्रमुख – फार्म मशीनरी - महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस ने आकर्षक डिज़ाइन वाली रोटावेटर सीरीज़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, “खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकरण बेहद ज़रूरी है और रोटावेटर खेतों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे नए डिज़ाइन वाले रोटावेटर बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ किसानों में अपने खेती के उपकरणों के प्रति मालिकाना अहसास बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं ताकि वे जब ट्रैक्टर के बारे में सोचें तो सिर्फ आजीविका ही नहीं बल्कि इस शानदार साथी के पास होने का भी विचार आए। शुरुआत में 4 से 9 फुट की श्रेणी में पेश किए गए, नए स्टाइल वाले रोटावेटर महिंद्रा के बड़े डीलर नेटवर्क पर विभिन्न चरणों में पेश किए जाएंगे और इस तरह वे धीरे-धीरे किसानों तक पहुंचेंगे।”

नए डिज़ाइन वाली रोटावेटर रेंज महिंद्रा के मौजूदा रोटावेटर मॉडल की जगह लेगी, लेकिन महिंद्रा अपने मौजूदा मॉडल लाइन-अप को जारी रखेगी, ताकि ग्राहकों को पूरा पोर्टफोलियो मिले जो खेती से जुड़ी अलग-अलग प्राथमिकताओं और परिचालन संबंधी ज़रूरतों को पूरा करे।

महिंद्रा ने देश के जज़्बे के सम्मान में, तिरंगे से प्रेरित रंगों - मेटैलिक ऑरेंज, एवरेस्ट व्हाइट और मेटालिक ग्रीन - में सीमित-संस्करण वाले महिंद्रा रोटावेटर भी पेश किए। महावेटर एचडी, सुपरवेटर और जायरोवेटर ज़ेडएलएक्स+ वेरिएंट में उपलब्ध, यह संस्करण भारत के किसान समुदाय की शक्ति और दृढ़ता का सम्मान है।

महिंद्रा एक ‘इंटेलिजेंट रोटावेटर’तेज़-ई ब्रांड नाम के तहत एक पेटेंटशुदा नवोन्मेष - भी पेश कर रही है। रोटावेटर में ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी जुड़ी है और इस तरह इंटेलिजेंट रोटावेटर खेत से हर तरह की जानकारी वास्तविक समय के आधार पर मोबाइल एप्लिकेशन पर आसानी से भेजता है। यह अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के जुताई की सदियों पुरानी परंपरा से मेल का प्रतीक है, जो सटीक खेती को पुनर्परिभाषित करता है।

महिंद्रा देश की सबसे बड़े रोटावेटर विनिर्माताओं में से एक है। कंपनी की व्यापक रोटावेटर रेंज को वैश्विक स्तर के मानकों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है और इसी मानक के आधार पर इसका परीक्षण किया गया है। कंपनी भारत और दुनिया भर में अलग-अलग खेती की स्थिति के लिए अनुकूल प्रदर्शन और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ मिलकर काम करती है। भारत में विनिर्मित (मेड इन इंडिया) ये महिंद्रा रोटावेटर पंजाब के नाभा और तेलंगाना के ज़हीराबाद में स्थित विशिष्ट विनिर्माण इकाई में बनाए जाते हैं।

English Summary: Mahindra introduces new Rotavator series with bold new look and improved mast design Published on: 27 February 2026, 06:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News