1. Home
  2. ख़बरें

Ladli Behna Yojana: 35वीं किस्त से पहले करें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा!

Ladli Behna Yojana 35 Installment: लाडली बहना योजना के लाभार्थी की लिस्ट में अगर आप भी आते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. जल्द ही सरकार की ओर से इस सरकारी योजना की 35 वीं किस्त महिलाओं के खाते में पहुंचने वाली है. यह काम तुरंत करवा ले वरना आप भी रह जाएंगे किस्त से वंचित.

KJ Staff
women
’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ (Image Source-istockphoto)

मध्यप्रदेश की महिलाओं को राज्य सरकार ने राहत की खबर दी है.अप्रैल के महीने में लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जल्द ही प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंचने वाली है. बता दे कि सरकार की ओर से अब तक 34 किस्तें जारी की जा चुकी, जिसका लाभ करोड़ों महिलाओं को मिल चुका है, लेकिन इसी के चलते राज्य सरकार ने क्षेत्र की महिलाओं से यह अपील की है कि वह जल्द ही ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करा ले, ताकि समय पर किस्त उनके खाते में आ जाए. 

लाडली बहना योजना क्या है?

मध्यप्रदेश में ’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ की शुरुआत 28 जनवरी 2023 में की थी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके 65वें जन्मदिन के अवसर पर इस उद्देश्य के साथ ताकि क्षेत्र की महिलाएं को आर्थिक सहायता मिले और वह आत्मनिर्भर बन सकें. बता दे कि इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को पहले 1250 रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसको बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है, जिससे महिलाओं को काफी राहत मिली है.

ईकेवाईसी जरुरी वरना अटक सकती है किस्त

अगर आप इस सरकारी योजना की लाभार्थी है तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की बिना  ईकेवाईसी के’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ का फायदा राज्य की महिलाओं को नहीं मिलेगा, क्योंकि राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया में तेजी कर दी है.यानी अनिवार्य कर दी है और अभी हाल ही में कई महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए थे, जिनका सत्यापन पूरा नही था. ऐसे में यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो तुरंत इसे पूरा कर लेना बेहद जरूरी है. ई-केवाईसी के बिना 1500 रुपये की अगली किस्त आपके खाते में नहीं आ पाएगी.

कब जारी होगी 35वीं किस्त?

मध्य प्रदेश सरकार ने अभी ’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ को लेकर किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अप्रैल के महीने में योजना की 35वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. वहीं, अगर पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि 10 से 15 अप्रैल के बीच यह राशि जारी हो सकती है.

कैसे करें ई-केवाईसी? आसान स्टेप्स में समझें

लाडली बहना योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी सरल है. इसके लिए सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाना होगा. वहां ‘e-KYC करें’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें. आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके आधार नंबर के जरिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है और इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में बना रहे.

किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो इसका स्टेटस भी ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/  पर जाएं और ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें. वहां समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें. इसके बाद आपके भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ladli Behna Yojana 35th installment Update about to be credited to accounts have you completed your eKYC Published on: 09 April 2026, 05:40 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News