1. Home
  2. ख़बरें

धारवाड़ कृषि मेले में किसानों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी

धारवाड़ कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले में किसानों की जबरदस्त भीड़ रही |इस कृषि मेले में कृषि उत्पादों से जुडी कई कंपनियों ने हिस्सा लिया |मुख्य रूप से कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित इस कृषि मेले में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी आगामी रबी के प्रबंधन के बारे में किसानों को अवगत किया| इस कृषि मेले में लगभग 300 से अधिक बीज, खाद, ट्रैक्टर, टायर, कृषि यंत्र, हस्तचालित कृषि यंत्र, बागवानी के यंत्र, सिंचाई करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग सूक्षम सिंचाई प्रणाली, कीटनाशक, किसानों को लोन, जैविक उत्पाद बनाने वाली कई कंपनियों ने अपने अपने स्टाल के माध्यम से किसानों को जानकारी उपलब्ध की |

धारवाड़ कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले में किसानों की जबरदस्त भीड़ रही | इस कृषि मेले में कृषि उत्पादों से जुडी कई कंपनियों ने हिस्सा लिया | मुख्य रूप से कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित इस कृषि मेले में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी आगामी रबी के प्रबंधन के बारे में किसानों को अवगत किया| इस कृषि मेले में लगभग 300 से अधिक बीज, खाद, ट्रैक्टर, टायर, कृषि यंत्र, हस्तचालित कृषि यंत्र, बागवानी के यंत्र, सिंचाई करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग सूक्षम सिंचाई प्रणाली, कीटनाशक, किसानों को लोन, जैविक उत्पाद बनाने वाली कई कंपनियों ने अपने अपने स्टाल के माध्यम से किसानों को जानकारी उपलब्ध की |

इस कृषि मेले में पहले दिन से ही किसानों की भारी भीड़ रही इस कृषि मेले में एमआरएफ  टायर्स कंपनी मुख्य स्पांसर में में था| इस कृषि मेले में किसानों को कई कंपनियों ने अपने अपने उत्पादों का परिक्षण और प्रयोग करने की जानकारी से अवगत किया| कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कृषि मेले में तीसरे दिन 6 से 7 लाख किसानों ने मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई|इस कृषि मेले में किसानों के लिए लोकल कृषि उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के उत्पादों पर किसानों का ज्यादा आकर्षण था | एमआरएफ टायर्स की ओर से भी टायरों की कई रेंज को इस कृषि मेले में उपलब्ध किया था जिसमें ट्रैक्टर और कई वाहनों के टायर की उपलब्धता शामिल रही एमआरएफ टायर्स के स्टाल पर किसानों के लिए मनोरंजन के लिए भी कुछ गेम  का भी हमेशा आयोजन करता रहता है | धारवाड़ कृषि मेले में किसानों के लिए काफी लाभदायक है जहाँ पर सभी किसानों को एक ही कृषि मेले में सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है | 

English Summary: Farmers' tremendous crowd emerged at Dharwad Agriculture Fair Published on: 24 September 2018, 06:32 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News