1. Home
  2. ख़बरें

प्रशासन एक्शन मोड! फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नहीं कराया तो अटक सकती है पीएम किसान की 22वीं किस्त..

Farmer ID registration: पीएम किसान योजना को लेकर किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है वह लोग जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लें. वरना आप भी इस सरकारी योजना सहित अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

KJ Staff
farmer
फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

अगर आप बिहार जिला दरभंगा के किसान है और पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्तवपूर्ण है. सरकार ने इस जिले के किसानों को खबर दी है कि अगर वह फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं, तो उन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पाएगा. साथ ही अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषि क्रेडिट कार्ड (KCC) के लाभार्थी है और यह चाहते हैं कि आपको समय पर इन सभी योजनाओं का फायदा मिलता रहे तो फार्मर रजिस्ट्री करा लें, क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से भी सभी किसानों से यह अपील की गई है कि वह इस आईडी को जल्द ही बनवा लें, ताकि समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहें.

फार्मर आईडी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य

बिहार के किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है कि कब सरकार इस योजना की राशि देगी. इसी के साथ बिहार जिला दरभंगा के किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि अगर किसान इस सरकारी योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं, तो वह पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने से पहले फार्मर आईडी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि उनकी किस्त में कोई अटकने न आए.

साथ ही इसके अलावा, सरकार ने बिहार दरभंगा जिले में फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य तय किया है. बता दें कि जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में महीने के अंत तक 85 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य तय किया है, ताकि जिले के सभी पात्र किसानों को पीएम किसान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सकें.

फार्मर रजिस्ट्री से क्या फायदा होगा?

  • अगर आप फार्मर रजिस्ट्री करा लेते हैं तो आपको योजना की किस्त का पैसा समय पर मिलता रहेगा.

  • इसके अलावा केसीसी के जरिए कम ब्याज पर ऋण लेना भी किसानों के लिए आसान होगा.

  • किसान अगर फार्मर रजिस्ट्री करवाते हैं तो उनका डिजिटल रजिस्ट्रेशन से डेटा सुरक्षित रहेगा.

  • साथ सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, ताकि फर्जी लाभार्थियों पर भी रोक लग सकें.

क्या है पीएम किसान योजना के फायदे?

पीएम किसान योजना का फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. साथ ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत इसलिए की ताकि छोटे किसान और सीमांत किसानों इस योजना की राशि से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें और खेती से जुड़े बीज, खाद और कीटनाशक जैसे सामान की खरीद कर अपनी कृषि को और बेहतर कर सकें. अभी तक सरकार पीएम किसान की 21 किस्ते जारी कर चुकी है, जिसमें लगभग देश के 11 करोड़ किसान भाइयों को इस राशि का लाभ मिल चुका है.

कब आएंगी 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का सभी पात्र किसानों को इंतजार है कि कब सरकार इस किस्त को जारी करेंगी. अगर पिछली किस्त को देखे तो सरकार ने 21वीं किस्त का पैसा फरवरी के महीने में जारी कर दिया था. ऐसे में यह गुंजाइश है कि सरकार 22वीं किस्त का पैसा फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी कर सकती है. यानी की साफ है कि किसानों को होली से पहले 22वीं किस्त की राशि मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Farmer registration is mandatory failing could delay 22nd installment PM Kisan Published on: 21 February 2026, 02:36 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News