1. Home
  2. ख़बरें

राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा झटका! 33 लाख नाम सूची से हटे, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस..

Ration Card Update: बिहार के राशनकार्ड धारकों के लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है. राज्य में करीबन 33 लाख राशन कार्डधारकों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए है. कहीं आपका नाम राशन कार्ड से बाहर तो नहीं कर दिया आइए यहां जानें..

KJ Staff
ration card
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा झटका 33 लाख नाम सूची से हटे (Image Source-AI generate)

बिहार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया और सरकार राशन कार्ड सूची में व्यापक सत्यापन अभियान चला रही है, जिसके तहत अब तक राशन सूची से 33 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों के नाम काटे जा चुके हैं.

बता दें कि सरकार का यह कहना है कि यह कदम केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. साथ ही इसके पीछे का कारण है राज्य मे ऐसे कई आर्थिक रूप से संपन्न परिवार और ई-केवाईसी (e-KYC) न करा के लाभार्थी लिस्ट में शामिल थे और सरकारी राशन का फायदा लें रहे थें.

क्यों हटाए जा रहे हैं नाम?

सरकार राशन कार्ड योजना इसलिए चला रही है, ताकि गरीब व कमजोर वर्गों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकें, लेकिन इस योजना का लाभ कुछ ऐसे लोग भी उठा रहे थें, जो पूरी तरह से संपन्न है. इसी दौरान सत्यापन अभियान के प्रमुख कारण है, जो इस प्रकार हैं-

मृतक कार्डधारी:

जब सरकार ने सत्यापन अभियान चलाया तो यह पाया की कुछ लोग राशन कार्ड योजना का फायदा गलत तरीके से उठा रहे हैं. इसमें ऐसे मामले सामने आया कि कई लाभार्थियों का निधन हो चुका है, फिर भी उनके नाम कार्ड में सक्रिय थे. ऐसे मामलों में भी राशन कार्ड से नामों को हटा दिया गया है.

स्थायी प्रवास

कई कार्डधारी ऐसे मिले की वह लंबे समय से बिहार से बाहर अन्य राज्यों में बस चुके हैं और वह फिर भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे.

आर्थिक रूप से संपन्न परिवार:

आय और संपत्ति के मानकों के विपरीत पाए गए परिवारों को अपात्र माना गया है. नियमों के अनुसार, पर्याप्त संसाधन और स्थिर आय वाले परिवार योजना के दायरे में नहीं आते हैं. इन परिवारों को भी राशन कार्ड योजना से बाहर कर दिया है.

ई-केवाईसी न कराना

जिन लोगों ने आधार आधारित e-KYC अनिवार्य होने के बावजूद समय सीमा के भीतर सत्यापन न कराने वाले कार्डधारियों के नाम अस्थायी/स्थायी रूप से हटाए दिए गए है.

राशन सूची से नाम कटने पर क्या करें?

अगर आपका नाम भी राशन सूची से कट गया है तो घबराएं नहीं अपने निकट जन वितरण प्रणाली (FPS) डीलर या प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से संपर्क करें और अगर आपकी e-KYC लंबित हो तो उसको तुरंत पूरा करें. इसके अलावा, पात्रता साबित होने के बाद सुधार के लिए आवेदन करें.

e-KYC क्यों जरूरी है?

सरकार ने  इसलिए जरुरी कर दी है, क्योंकि e-KYC से लाभार्थी की पहचान, डुप्लीकेट प्रविष्टियों की रोकथाम और सही व्यक्ति तक राशन पहुंच सुनिश्चित होती है. इससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगती है और वितरण प्रणाली अधिक विश्वसनीय बनती है.

कैसे करें लिस्ट में नाम चेक?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल bihar.gov.in पर जाएं.

  • उसके बाद होमपेज पर RCMS/RCMC Report या राशन कार्ड विवरण विकल्प को चुनें.

  • फिर अपना जिला (District) चयन करें.

  • इसके बाद आप ग्रामीण (Rural) या शहरी (Urban) श्रेणी चुनें.

  • श्रेणी चुनने के बाद ग्रामीण के लिए ब्लॉक, पंचायत, गांव चुनें.

  • अगर आप शहर में रहते हैं तो शहरी के लिए नगर निकाय/वार्ड का चुनाव करें.

  • उसके बाद सूची में अपना नाम या राशन कार्ड नंबर खोजें.

  • इसके बाद कार्ड नंबर पर क्लिक कर परिवार विवरण और स्टेटस आप देख सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Govt removed Names of 3.3 million ration card holders from the list here easy way to check your status Published on: 18 February 2026, 03:46 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News