1. Home
  2. ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सम्मानित हुईं बस्तर की अपूर्वा त्रिपाठी, ‘अध्याय’ कॉफी टेबल बुक में दर्ज हुआ नाम

छत्तीसगढ़ में महिला उद्यमिता को नई पहचान मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 चयनित प्रेरणादायी महिला उद्यमियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘अध्याय’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बस्तर की अपूर्वा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

KJ Staff
vishnu deo sai
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सम्मानित हुईं बस्तर की अपूर्वा त्रिपाठी

छत्तीसगढ़ शासन की अपनी तरह की पहली कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” का भव्य विमोचन 09 जनवरी 2026 को 'द कॉस्मो एक्सपो', रायपुर के उद्घाटन अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की 25 चयनित प्रेरणादायी महिला उद्यमियों पर आधारित इस प्रतिष्ठित पुस्तक का लोकार्पण किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर की इकलौती बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मंच पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल अपूर्वा त्रिपाठी की व्यक्तिगत उपलब्धियों की स्वीकृति है, बल्कि बस्तर अंचल की नारी शक्ति के आत्मविश्वास, संघर्ष और वैश्विक सोच का प्रतीक भी है।

कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।

अपुर्वा त्रिपाठी विधि क्षेत्र की प्रख्यात विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एलएलबी के साथ-साथ कॉरपोरेट लॉ और बौद्धिक संपदा कानून में डबल एलएलएम की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्हें सॉफ्टवेयर कानून, अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट कानून तथा अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा कानून में भी विशेष डिग्रियां प्राप्त हैं। हाल ही में उन्होंने कानून विषय पर डॉक्टरेट (PhD) हेतु अपना शोध कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

कानून के क्षेत्र में सुदृढ़ शैक्षणिक आधार के साथ-साथ अपूर्वा त्रिपाठी बस्तर के जैविक उत्पादों, मसालों, वनोपज और पारंपरिक ज्ञान को "एमडी बोटैनिकल्स" के बैनर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जहां उन्हें सामाजिक, भौगोलिक और बाज़ारगत चुनौतियों के बावजूद उल्लेखनीय सफलता मिली है।

इस पुस्तक का संकलन उचित शर्मा द्वारा किया गया है तथा लेखन सुश्री खुशबू ने किया है। कार्यक्रम का सशक्त संचालन, प्रस्तुति और समन्वय प्रसिद्ध पत्रकार, सामाजिक चिंतक ,एक्टिविस्ट उचित शर्मा एवं टीआरपी टीम द्वारा किया गया, जिनकी पेशेवर दक्षता और दृष्टि ने इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम में राज्य के मंत्रीगण, सांसद, रोटेरियन सदस्य, उद्योग जगत, विधि क्षेत्र तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“अध्याय (Adhyaay)” निस्संदेह छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, बस्तर की प्रतिभा और महिला नेतृत्व की राष्ट्रीय पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरी है।

English Summary: Apoorva Tripathi from Bastar honored by Chief Minister Vishnu Deo Sai and her name included in Adhyay coffee table book Published on: 10 January 2026, 05:50 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News