1. Home
  2. ख़बरें

भारत-नेपाल-मालदीव के बीच कृषि सहयोग को नई रफ्तार, शिवराज सिंह चौहान से मंत्रियों की सौजन्य भेंट पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित आवास पर नेपाल के कृषि मंत्री डॉ. मदन प्रसाद परियार और मालदीव के राज्य मंत्री अहमद हसन दीदी से सौजन्य भेंट की. बैठक में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज, पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य और एग्रो-क्लाइमेटिक विकास पर भारत-नेपाल-मालदीव सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

KJ Staff
shivraj
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में 12, सफदरजंग रोड स्थित अपने आवास पर नेपाल के कृषि एवं पशुधन मंत्री डॉ मदन प्रसाद परियार एवं मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण राज्य मंत्री अहमद हसन दीदी से सौजन्य भेंट की. बैठक के दौरान भारत, नेपाल और मालदीव के बीच कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि नेपाल और मालदीव भारत के घनिष्ठ मित्र राष्ट्र हैं और इनके साथ भारत के संबंध केवल द्विपक्षीय ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं भावनात्मक भी हैं. बैठक में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज, लाइवस्टॉक, मृदा स्वास्थ्य तथा एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ.

बैठक में यह जानकारी दी गई कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली में कृषि के क्षेत्र में हो रहे उन्नत अनुसंधान कार्यों का लाभ नेपाल एवं मालदीव के कृषि क्षेत्र की उन्नति में भी दिया जाएगा. नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन भारत सरकार द्वारा दिया गया.

shivraj2
भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की झलक

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में पहले से एक समझौता ज्ञापन मौजूद है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और इस सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति बनी है. लाइवस्टॉक के क्षेत्र में भी व्यापक चर्चा हुई.

उन्होंने बताया कि बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान भारत–नेपाल के बीच एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया था जिसके माध्यम से कृषि सहयोग को और प्रभावी बनाया जाएगा. मालदीव के साथ भी उसकी विशिष्ट एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप मृदा, उन्नत बीज, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण मंत्रालय के स्थायी सचिव मोहम्मद अनीस और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

English Summary: Agriculture Cooperation India held discussions with Nepal and Maldives in agricultural sector Published on: 06 February 2026, 12:38 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News