
क्या आपने कभी सुना है लाखों में तरबूजों की कीमत? अगर हम आपसे कहें कि तरबूजों की कीमत भी लाखों में होती है तो आप यकिन करेंगे। वैसे इस बात पर तो शायद ही यकिन किया जाए की लाखों में भी तरबूज की कीमत हो सकती है। अगर एक तरबूज की बात करें तो शायद इसकी कीमत ज्यादा से ज्यादा 50 या 100 रूपए हो सकती है। लेकिन, आप सोच रहे हैं की तरबूज की कीमत सिर्फ इतनी ही हो सकती है तो आप गलत हैं। हम आपको बताते हैं की एक तरबूज की कीमत 10 लाख रूपए भी हो सकती है।
कहीं आप भी चौंक तो नहीं गए... अगर आप सोच रहे हैं की यह बात झूठ है तो हम आपको बता दें की यह बात बिल्कुल सच है। जापान में तरबूज की एक जोड़ी 20 लाख रुपए में बिकी है। बता दें की हाल ही में जापान में हुए इन प्रीमियम तरबूजों की नीलामी में एक जोड़ी को 29,300 डॉलर में खरीदी गया यानी भारतीय रुपए के अनुसार बात करें तो करीब 19.84 लाख रुपए। इस फल को एक फर्म ने स्टेट्स सिंबल के तौर पर खरीदा है।

बता दें कि जापान में तरबूज एक लग्जरी फल की तरह देखा जाता है। यहां के लोगों के लिए तरबूज एक काफी पसंदीदा फल है और किसान भी इसकी खेती से खुशहाल हैं। भारत में जहां इसकी कीमत 50 से 100 रु के बीच है जापान में एक तरबूज कि कीमत 6 से 10 हज़ार रुपए तक होता है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें की यहां के तरबूजों को किसानों के द्वारा अलग-अलग आकार दिया जाता है। इन्हें उगाते वक्त किसान प्रयोग करते हुए होक्काइडो नाम के इन तरबूजों को चौकोर से लेकर दिल का आकार दिया जाता है। यूं तो फलों के आकार एक से नहीं होते पर अगर ये एकदम सटीक आकार के होते हैं तो इनकी कीमत बढ़ जाती है.
 
                 
                     
                     
                     
                     
                                                 
                                                 
                         
                         
                         
                         
                         
                    
                
Share your comments