1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

Sweet potato peels: शकरकंद का छिलका फेंकना क्यों है सेहत की सबसे बड़ी भूल? जानिए वेस्ट से बेस्ट कुकिंग के 3 स्मार्ट तरीके

Sweet potato: सर्दियों के मौसम में लोग शकरकंद को खाना बेहद ही पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें विभिन्न पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसलिए यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं शकरकंद के छिलके को फेंकने की जगह कुकिंग में उपयोग किया जा सकता है. कैसे? जानें...

KJ Staff
sweet potato
शकरकंद के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल (Image Source-AI generate)

शकरकंद (Sweet Potato) एक ऐसा फूड है, जिसमें फाइबर, विटामिन A (बीटा-कैरोटीन) और C, और पोटेशियम से भरपूर पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसका सेवन शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलका आपकी सेहत, स्वाद और कुकिंग तीनों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है? जो इम्युनिटी मजबूत करने से लेकर पाचन सुधारने तक में मदद करते हैं.

अगर आप भी अपनी डाइट में बिना ज्यादा खर्च के एक्स्ट्रा पोषण जोड़ना चाहते हैं, तो शकरकंद के छिलकों को इन 3 अलग-अलग तरीकों से कुकिंग में शामिल कर सकते हैं-

1. हेल्दी पील चिप्स

शाम के नाश्ते में अगर आपका मन कुछ कुरकुरा खाने का कर रहा है, तो शकरकंद के छिलके से बने चिप्स आपका हेल्दी नाश्ता बनने का काम कर सकते हैं. इसको बनाने की विधि भी बेहद ही आसान है इस प्रकार-

पहले छिलकों को धोकर अच्छे से लंबाई में काट लें. अब इनमें थोड़ा जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाएं। इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें और कुरकुरे चिप्स का लुत्फ उठाएं.

2. पराठे की हेल्दी स्टफिंग में लाएगा स्वाद

अक्सर घरों में देखा जाता है कि बच्चे सब्जियां खाने से बेहद ही कतराते हैं, ऐसे में शकरकंद के छिलकों की स्टफिंग उनके लिए हेल्दी नाश्ता बन सकता है पोषक तत्वों से भरपूर इस प्रकार-छिलकों को बारीक कद्दूकस करें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाएं. नमक और हल्के मसाले डालकर इस मिश्रण को पराठे की स्टफिंग के तौर पर इस्तेमाल करें. पकने के बाद छिलके नरम और स्वाद से भरपूर हो जाते हैं.

3. ग्रेवी और सूप को बनाएं गाढ़ा

अगर आपको सूप पीना बेहद ही पसंद है, तो आप शकरकंद के छिलकों को उबालकर पीस लें और स्मूद पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाल, सब्जी या सूप में मिलाएं. इससे डिश को क्रीमी टेक्सचर मिलता है और हल्की-सी प्राकृतिक मिठास भी जुड़ जाती है, बिना एक्स्ट्रा फैट के यानी की इसके इस तरह से सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता.

क्यों न फेंकें शकरकंद का छिलका?

शकरकंद का छिलका सिर्फ किचन वेस्ट नहीं, बल्कि एक नेचुरल सुपरफूड है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपकी डाइट को ज्यादा हेल्दी, स्वादिष्ट और किफायती बना सकता है, तो अगली बार ध्यान रखें कि जब आप शकरकंद छीलें, तो छिलका फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें—क्योंकि यही छोटा सा हिस्सा आपकी कुकिंग को बड़ा हेल्दी ट्विस्ट दे सकता है और आपकी सेहत को भी तंदुरुस्त करने में काफी लाभकारी हो सकते हैं.

किन रोगों में लाभकारी?

  • आंखों और त्वचा के लिए शकरकंद का सेवन बेहतरीन विकल्प है.

  • अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आप महंगी दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो शकरकंद वजन प्रबंधन करने में मदद कर सकता है.

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी यह फूड फायदेमंद है इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं.

  • शकरकंद ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: sweet potato peels health benefits and three different ways to use them in cooking for a healthy diet Published on: 05 February 2026, 05:49 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News