बदलती जीवनशैली को लेकर और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोग अपनी डाइट को लेकर काफी सजग हो गए है. ऐसे में मशरूम एक ऐसा सुपरफूड है, जिसका सेवन शरीर के लिए काफी हद तक लाभकारी होता है. इसमें विटामिन D, B2, B3, B5 और खनिजों (सेलेनियमकॉपरपोटेशियम) का एक कम कैलोरी पाई जाती है, जो शरीर के लिए बेहद ही जरुरी होती है. साथ ही यह एक बेहतरीन शाकाहारी प्रोटीन स्रोत है जिसमें महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुण होते हैं, जो कई घातक बीमारी से दूर रखते हैं. चलिए आगे इस लेख में जानते हैं इससे होने वाले चमत्कारी फायदे.
कम कैलोरी, ज्यादा पोषण
अक्सर लोगों को ऐसे फूड की तलाश रहती है, जिसमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम हो और मशरुम ऐसा सुपरफूड है, इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं और कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है. यही वजह है कि वजन कम करने या नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक आदर्श खाद्य पदार्थ है.
दिल के लिए लाभकारी
आज के समय में दिल से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में अगर लोग मशरुम का सेवन करते हैं तो उनका हृदय स्वास्थ्य ठीक रहेगा, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करते हैं. साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करने में सहायक होता है, जिससे दिल जैसी बीमारी होने का खतरा टल जाता है.
डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प
डायबिटीज एक ऐसी समस्या बनती जा रही है और ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि लोग अपने खान-पान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं कि क्या उनकी सेहत के लिए सही है और क्या नहीं. ऐसे में अगर लोग मशरुम को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इस बीमारी से बच सकते हैं, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता. यही कारण है कि इससे मधुमेह होने जैसा खतरा टल जाता है.
हड्डियों और जोड़ों के लिए सहायक
हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या एक आम परेशानी बनती जा रही है. ऐसे में अगर लोग इस सुपरफूड का सेवन करते हैं, इसमें मौजूद विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों और जोड़ों को मजबूती मिलती है और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है.
कैसे करें सेवन?
अगर आप इस सुपर फूड को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं. इसे आप सब्जी, सूप, सलाद, सैंडविच या स्नैक्स के रुप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. साथ ही इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर आप बाजार से मशरुम की खरीद कर रहे हैं तो साफ-सुथरे मशरुम को ही खरीदे और सड़े-गले मशरुम का सेवन बिल्कुल भी न करें.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments