1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर, जानें ये आसान टिप्स..

Prevent Potatoes From Sprouting: भारतीय रसोई में आलू का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है. चाहे पराठे बनाना हो या फिर रायता हर डिश को बनाने के लिए आलू डाला जाता है. ऐसे में कभी-कभी क्या होता है महिलाएं अधिक मात्रा में आलू खरीद लेती है, लेकिन सही से स्टोर नहीं करती है और आलू बेहद ही जल्दी अंकुर होकर खराब हो जाते हैं, चलिए आगे इस लेख में जानते हैं आलू को स्टोरेज करने के ये आसान टिप्स…

KJ Staff
_potatoes
आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर (Image Source-AI generate)

देश के कई इलाकों में नमी वाला मौसम हो रहा है और ऐसे में रसोई में रखी सब्जियों को अधिक नुकसान होता है. खासकर आलू जिसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में बड़े पैमाने पर किया जाता है. सबुह के नाश्ते में आलू के पराठे तो शाम में आलू का रायता इस सब्जी से कई व्यंजन बनाएं जाते हैं, लेकिन कई बार महिलाएं आलू की खरीद अधिक मात्रा में कर लेती है और स्टोर सही से नहीं करती है, जिसके बाद आलू बेहद ही जल्दी अंकुर होकर खराब होना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप आलू को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो जानें स्टोर करने के सही तरीके.

आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर-

हवादार बर्तन या थैली का उपयोग करें

अगर आप अपने घर की रसोई में आलू को स्टोर कर रही है, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि आलू को हमेशा हवादार (Breathable) कंटेनर जैसे जूट के बोरे, पेपर बैग या जालीदार (Mesh) टोकरी में ही स्टोर करें. साथ ही आलू को स्टोर करते समय आप प्लास्टिक की थैली या बंद डिब्बे का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे आलू में नमी जाती है और आलू सड़ना शुरु हो जाते हैं. 

ठंडी और अंधेरी जगह पर करें स्टोर

अक्सर देखा जाता है कि लोग बाजारों से आलू की खरीद कर उनको रसोई में ऐसे ही टोकरी में अन्य सब्जी के साथ रख देते हैं, जिससे आलू में नमी आ जाती है और आलू खराब होना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप आलू स्टोर कर रहे हैं, तो आलू को हमेशा किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह जैसे पैंट्री या स्टोररूम में ही स्टोर करें और तापमान 4°C से 10°C के बीच ही रखें ताकि आलू खराब ना हो सकें.

वहीं. आलू को सीधी धूप या तेज रोशनी से बचाएं, क्योंकि रोशनी से इनमें हरापन और अंकुर निकलने लगते हैं और खराब होना शुरु हो जाते हैं.

प्याज और आलू को अलग-अलग रखें

आलू और प्याज को एक ही टोकरी या कंटेनर में रखना भी एक आम गलती है. दोनों को अलग-अलग जगह रखना बेहतर होता है, क्योंकि एक साथ रखने पर उनके आसपास नमी और गैसों का प्रभाव स्टोरेज पर पड़ सकता है. अगर घर में आलू और प्याज दोनों ज्यादा मात्रा में रखे जाते हैं, तो उनके लिए अलग-अलग हवादार स्थान चुनें.

आलू को कब खाएं और कब फेंक दें?

अधिकतर घरों में देखा जाता है कि काफी लोग अंकुरित और हरे आलू का सेवन कर लेते हैं, जो बिल्कुल ही सही नहीं माना जाता है. ऐसे में आप सुरक्षित आलू की पहचान कर सकते हैं. यदि आलू अंदर से सख्त है, उस पर छोटे-छोटे अंकुर हैं और वह हरा या सिकुड़ा हुआ नहीं है, तो आप उसके अंकुर वाले हिस्से (आंखों) और हरे भाग को बहुत गहराई से काटकर हटाकर, छिलका उतारकर आप इसका उपयोग कर सकते है. वहीं अगर आलू में गंध आ रही है और अधिक मात्रा में अंकुर निकल गए है तो इनका सेवन करने से बचें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kitchen Storage Tips Prevent Potatoes from Sprouting keep Potatoes Fresh for Months Published on: 07 October 2026, 12:55 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News