1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

बड़े काम का है हरा धनिया, जानिए सेहत से जुड़े फायदे

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए धनिया का प्रयोग हर घर में किया जाता है। धनिया का सेवन हर घर में अलग-अलग तरह के खानों के व्यंजनों में किया जाता है। भूख की समस्या को कम करने में भी धनिया काफी कारगर है। हरे धनिये में जीरा, पोदीना, नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से भूख खुलकर लगती है। होठों के फट जाने पर धनिया, राल, गेरू, मोम, घी और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर और छानकर लेप करने से फटे हुए होठ ठीक हो जाते है।

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए धनिया का प्रयोग हर घर में किया जाता है। धनिया का सेवन हर घर में अलग-अलग तरह के खानों के व्यंजनों में किया जाता है। भूख की समस्या को कम करने में भी धनिया काफी कारगर है। हरे धनिये में जीरा, पोदीना, नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से भूख खुलकर लगती है। होठों के फट जाने पर धनिया, राल, गेरू, मोम, घी और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर और छानकर लेप करने से फटे हुए होठ ठीक हो जाते है। अगर आपका दिल तेज धड़कता है तो लगभग 15 ग्राम धनिया को रात में भीगो दें और सुबह उसे ठंडाई की तरह पीसकर मिश्री डालकर सेवन करें इससे दिल का धड़कना सामान्य हो जाएगा।

धनिया के सेवन के और भी कई फायदे हैं, आईए जानते हैं इसके फायदे

रक्त विकार के लिए धनिया की पत्तियां काफी कारगर हैं सब्जी में डालकर इसके प्रयोग करने से रक्त विकार संबंधित समस्या ठीक हो जाती है।

धनिया का सेवन हमारे पेट के लिए लाभकारी है और इसके सेवन से पाचन क्रियो मजबूत होती है। धनिया दिमाग को तरो-ताज़ा रखने में भी कारगर है। और इससे मन खउश होता है।

आंखों के लिए हरा धनिया बहुत ही गुणकारी है इससे आंखों की हर तरह की समस्या ठीक होती है।

धनिया, वात, पित्त और कफ विकारों में लाभ पहुंचाता है।

गर्मियों में इसके नियमित सेवन करने से दिमाग ठंडा रहता है।

मानसिक रोगों में भी धनिया काफी लाभकारी है, और मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों को इसका सेवन करना चाहिए।

धनिया का सेवन करने से धातु वीर्य दोष खत्म होते हैं।

धनिया का सेवन आपके सामान्य नींद में मददगार है। 

कई बार मुंह गर्म होने की वजह से मुंह के अंदर दाने निकल जाते है ऐसे में अगर आप इसका काढ़ा बनाकर कुल्ला करेंगे तो दाने ठीक हो जाएंगे।

दमा और खांसी में भी धनिया बहुत लाभकारी है।

धनिया आंत के किड़ों को दूर करता है और शरीर को कमजोर होने से बचाता है।

English Summary: Green coriander is a great work, know the benefits associated with health Published on: 28 May 2018, 07:50 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News