1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

फल खाने से शरीर होता है स्वस्थ, लेकिन सही समय पर करें फलों का सेवन

फल हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी है। फलों से होने वाले लाभ के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। हमारे शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्वों की जरुरत होती है जो फल से ही मिलती है। फल हमारे शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करके रोगों से लड़ने की प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाता है। वहीं फल से अगर फायदा है तो उससे कई तरह के नुकसान भी हैं

फल हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी है। फलों से होने वाले लाभ के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। हमारे शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्वों की जरुरत होती है जो फल से ही मिलती है। फल हमारे शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करके रोगों से लड़ने की प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाता है। वहीं फल से अगर फायदा है तो उससे कई तरह के नुकसान भी हैं। जी हां आपने फल से होने वाले फायदे के बारे में तो सुना है लेकिन क्या आप फलों से होने वाले नुकसान के बारे में जानते है ?

फल का सेवन आपको जितना स्वस्थ और हेल्दी कर सकता है उसका सही ढंग से इस्तेमाल न करना आपको उतना ही बीमार भी कर सकता है। आइये जानते हैं फलों का कौन से वक्त सेवन करना चाहिए। नूट्रिशनिस्ट के अनुसार,हमें कुछ फलों का सेवन सुबह खाली पेट पर एक गिलास पानी के साथ करना चाहिए, क्योंकि खाली पेट पर फलों का सेवन करने से आपके शरीर के अंदर की सभी गदंगी खत्म हो जाती है और पूरे दिन आप तरोताजा रहते है। फलों का आप दोपहर के वक्त खाने के बाद भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि ये समय होता है जब आपका पाचनतंत्र भोजन पचाने की क्रिया में होता है,तो फलों को पचाने में भी असानी होती है।

फलों का ज्यादा लाभ पाने के लिए आप इसका सेवन खाली पेट या भोजन के साथ कर सकते हैं क्योंकि फलों का भोजन के साथ और दोनों समय में फलों में मौजूद नुट्रिएंट्स,फाइबर और विटामिन अपना कार्य सही प्रकार से कर पाते है। वहीं मधुमेह से पिड़ीत मरीज़ों को फलों के सेवन के वक्त खास ध्यान रखना चाहिए। उन्हें भोजन के साथ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि भोजन करने के लगभग दो घण्टों के बाद फलों का सेवन करना चाहिए। 

English Summary: Eating fruit brings healthy, but at the right time, fruit consumption Published on: 23 May 2018, 07:02 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News