1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

दीपावली पर घर में लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेगी असीम संपन्नता!

दीपावली के दिन हर कोई मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है। लेकिन इस बार पूजा के साथ-साथ अगर आप इन पांच पौधों को अपने घर में लगाते हैं, तो न सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी आएगी, बल्कि लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहेगी।

KJ Staff
vastu plants
दीपावली पर घर में लगाएं ये 5 पौधे मां लक्ष्मी की होगी कृपा (Image source - Freepik)

दीपावली पूरे भारत में हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग मां लक्ष्मी की पूजा कर प्रार्थना करते हैं कि उनके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। कुछ लोगों की मान्यता है कि दिवाली पर चांदी की चीज़ें खरीदने से बरकत आती है, तो वहीं कुछ उपाय ऐसे भी हैं जो सीधे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं। उनमें से एक है - दिवाली के दिन शुभ पौधों को घर में लगाना।

इन पौधों को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वास्तु के अनुसार इनका संबंध सीधे धन और समृद्धि से होता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में, जिन्हें दिवाली पर घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है-

1.तुलसी (Tulsi)

तुलसी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। यह भगवान विष्णु को प्रिय है और इसे मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना सबसे उत्तम होता है। यह न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि धार्मिक, स्वास्थ्य और वास्तु - तीनों दृष्टियों से लाभकारी है।

2. मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट का नाम ही यह बताता है कि इसका संबंध धन और समृद्धि से है। दिवाली के मौके पर इसे ड्राइंग रूम या पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और शांति का वातावरण बनाता है। अगर आप इसे इस दिवाली लगाते हैं, तो घर में धन आगमन के रास्ते खुल सकते हैं।

3. एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और अधिकांश घरों में पाया जाता है। इस पौधे को स्वास्थ्य और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। एलोवेरा हवा को शुद्ध करता है और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाता है। यह पौधा दिवाली के दिन लगाने पर स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है।

4. शंखपुष्पी (Shankhpushpi Plant)

शंखपुष्पी को दिवाली पर घर में लगाना सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का स्रोत माना जाता है। यह पौधा निर्णय लेने की शक्ति को बढ़ाता है और विशेषकर विद्यार्थियों व कार्यरत लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके पत्तों की हरियाली से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-शांति बनी रहती है।

5. क्रसुला मनी ट्री (Crassula Money Tree)

वास्तु शास्त्र में इस पौधे को मनी ट्री कहा जाता है और इसे बहुत ही शुभ माना गया है। अगर इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो घर में धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। यह पौधा व्यापारिक लाभ और आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत लाभकारी है। जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए यह पौधा बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।ऐसे में इस दिवाली, सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित न रहें, बल्कि इन पवित्र पौधों को अपने घर का हिस्सा बनाएं।

ये न सिर्फ आपके घर को हरियाली और शुद्धता देंगे, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा और समृद्धि का मार्ग भी खोलेंगे।

English Summary: Diwali 2025 top 5 auspicious vastu plants to attract Lakshmi wealth prosperity happiness at home Published on: 17 October 2025, 05:55 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News