1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

ठंड के मौसम में शकरकंद बनेगा हेल्थ शील्ड, करेगा पांच बड़ी बीमारियों से बचाव! यहां जानें सेवन के तरीके

Benefits of Sweet Potato: सर्दियों के मौसम में शकरकंद की मांग काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह टेढ़ा-मेढ़ा दिखने वाला शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है, जो कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है? आइए जानते हैं, कैसे यह सर्दियों में सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

KJ Staff
sweet potato
शकरकंद के पांच चमत्कारी फायदे जानें ( Image source - AI generate )

अगर आप सोच रहे हैं कि अपनी डाइट में ऐसा कौन-सा फूड शामिल करें, जिससे शरीर को पोषण भी मिले और बीमारियों से बचाव भी हो, तो शकरकंद (Sweet Potato) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आलू जैसे दिखने वाले इस मीठे स्वाद वाले फूड में पाए जाते हैं- विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज, पोटेशियम और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं।

आइए जानें शकरकंद के सेवन से कौन-कौन-सी बीमारियों का खतरा कम होता है-

1. इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

सर्दियों में सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन होना आम बात है। ऐसे में शकरकंद का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C और बीटा-कैरोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यदि इसे भूनकर या उबालकर खाया जाए, तो इसका लाभ और भी अधिक मिलता है।

2. पेट को रखता है स्वस्थ और पाचन को बनाता है दुरुस्त

सर्दियों में मसालेदार और तला-भुना खाना अधिक खाया जाता है, जिससे कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में शकरकंद का सेवन पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक प्रीबायोटिक फूड है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

3. दिल को रखता है स्वस्थ

  • शकरकंद में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।

  • पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

4. आंखों के लिए लाभकारी

आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आंखों की समस्याएं आम हो गई हैं। महंगी दवाइयों या उपचार के बजाय अगर नियमित रूप से शकरकंद का सेवन किया जाए, तो आंखों की सेहत में सुधार लाया जा सकता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो आंखों के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है और दृष्टि को बेहतर बनाता है।

5. वजन घटाने में कारगर

मोटापा आज की जीवनशैली से जुड़ी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। शकरकंद वजन घटाने में मददगार साबित होता है, क्योंकि इसमें फैट बहुत कम और फाइबर बहुत अधिक होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो जाती है और वजन नियंत्रित रहने में सहायता मिलती है।

शकरकंद का सेवन कैसे करें?

  • शकरकंद को उबालकर या भूनकर खाना सबसे स्वास्थ्यवर्धक तरीका है।

  • इसे चाट, कटलेट या टिक्की के रूप में भी खाया जा सकता है।

  • थोड़ी मात्रा में गुड़ और घी के साथ शकरकंद का सेवन करना अत्यंत पौष्टिक माना जाता है।

English Summary: benefits of Sweet potatoes great health shield during winter, protecting against five major illnesses Published on: 13 November 2025, 02:46 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News