आजकल लोग खानपान को लेकर काफी जागरुक हो गए है हर किसी को ऐसे पौष्टिक फूड की तलाश होती है, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहे और घातक बीमारी से भी दूर. ऐसे में चीकू सेहत के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें पाएं जाते हैं फाइबर, विटामिन A, C, E और पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व जो आँखों की रोशनी, पाचन, हड्डियों व अन्य बीमारी में भी लाभकारी है.
चलिए आगे इसी क्रम चीकू से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में जानें-
खून की कमी दूर करने में मददगार
आजकल लोगों में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या बहुत देखने को मिल जाती है. ऐसे में यह लोग इस फल का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद आयरन और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद कर हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायता करने में बेहद ही लाभकारी है और अगर इस फल का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर की कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है.
किडनी को रखे स्वस्थ
किडनी की बीमारी को बेहद लोग झेल रहे हैं और ऐसे में इन मरीजों को ऐसे फल की तलाश रहती है, जो पौष्टिक होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद हो. ऐसे में चीकू फल उन सभी के लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है, जिससे शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक
दिल स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना बेहद ही जरुरी है. चीकू में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद करती है. इससे धमनियां साफ रहती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से होता है. नियमित मात्रा में चीकू का सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है.
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
चीकू पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर और प्राकृतिक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. चीकू खाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यही वजह है कि इसे हल्का और आसानी से पचने वाला फल माना जाता है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments