1. Home
  2. पशुपालन

Rangeen Machhli App: सरकार ने लॉन्च किया रंगीन मछली मोबाइल ऐप, मिलेगी पालन से जुड़ी A से Z तक की जानकारी

Rangeen Machhli App: रंगीन मछली ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो सजावटी मछली पालन से जुड़ी व्यापक जानकारी प्रदान करता है. यह ऐप मछलियों की देखभाल, ब्रीडिंग और एक्वेरियम सेटअप से संबंधित विवरण आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराता है. इसके अलावा, ऐप में एक्वेरियम शॉप्स खोजने और मत्स्य पालन पर शिक्षा मॉड्यूल भी शामिल हैं.

विवेक कुमार राय
विवेक कुमार राय
Rangeen Machhli App
Rangeen Machhli App

Rangeen Machhli App: केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हाल ही में ‘रंगीन मछली मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया है. रंगीन मछली ऐप सजावटी मछली पालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की एक महत्वपूर्ण पहल है. यह ऐप खासतौर से एक्वेरियम का शौक रखने वाले लोगों, दुकान मालिकों और मछली पालकों के लिए उपयोगी जानकारी और आवश्यक संसाधन प्रदान करता है. इसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत आईसीएआर-सीआईएफए (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान) द्वारा विकसित किया गया है. ऐसे में आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं-

रंगीन मछली ऐप की मुख्य विशेषताएं

  1. बहुभाषी जानकारी: रंगीन मछली ऐप आठ भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय सजावटी मछलियों की जानकारी प्रदान करता है, जिससे यह सभी लोगों के लिए सुलभ हो जाता है. इसमें मछलियों की देखभाल, ब्रीडिंग और रखरखाव पर विस्तृत जानकारी दी गई है, जो शौकिया और पेशेवर दोनों के लिए उपयोगी है.

  2. फाइंड एक्वेरियम शॉप्स टूल: इस टूल के माध्यम से उपयोगकर्ता आसानी से अपने आसपास के एक्वेरियम स्टोर्स खोज सकते हैं. यह डायरेक्टरी नियमित रूप से अपडेट की जाती है और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देते हुए उपयोगकर्ताओं को सजावटी मछलियों से संबंधित उत्पादों के विश्वसनीय स्रोत प्रदान करती है.

  3. एजुकेशन मॉड्यूल: ऐप में एक्वेरियम देखभाल और सजावटी मत्स्य पालन पर विस्तृत एजुकेशन मॉड्यूल हैं. "एक्वेरियम केयर की मूल बातें" में मछलियों की देखभाल से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दी गई हैं, जबकि "सजावटी जलीय कृषि" मॉड्यूल ब्रीडिंग और पालन की जानकारी देता है.

रंगीन मछली ऐप उपयोग कैसे करें:

  • ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

  • व्यक्तिगत जानकारी जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और पता भरकर अकाउंट बनाएं.

  • अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और ऐप का उपयोग शुरू करें.


सरकारी पहलें:
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) सजावटी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों में सहायता प्रदान करती है. इसमें सजावटी मछली पालन इकाइयों की स्थापना, मछली खुदरा बाजारों और मछली कियोस्क का विकास शामिल है.

PMMSY योजनाओं के अंतर्गत सजावटी मछली पालन इकाइयां

  1. घर पर सजावटी मछली पालन इकाई (इकाई लागत: ₹3.0 लाख)

  2. मध्यम स्तर की सजावटी मछली पालन इकाई (इकाई लागत: ₹8.0 लाख)

  3. एकीकृत सजावटी मछली इकाई (मीठे पानी की मछलियाँ; इकाई लागत: ₹25.0 लाख)

  4. समुद्री सजावटी मछली इकाई (इकाई लागत: ₹30.0 लाख)

भारत की सजावटी मछली की विविधता

भारत में सजावटी मछलियों की समृद्ध विविधता है, जिसमें पूर्वोत्तर और पश्चिमी घाटों से 195 से अधिक देशी किस्में और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र से लगभग 400 प्रजातियां शामिल हैं. भारत में सजावटी मछली के 90% व्यापार में मीठे पानी की प्रजातियां शामिल हैं.

लोकप्रिय सजावटी मछलियां

गोल्डफिश भारत में सबसे लोकप्रिय सजावटी मछली प्रजाति है. इसके अलावा, ऑस्कर, फ्लावर हॉर्न, टेट्रास, डिस्कस और सिक्लिड्स जैसी विशेष प्रजातियां भी प्रमुख हैं.

English Summary: What is the Rangeen Machhli App providing complete information on fish farming Published on: 19 September 2024, 04:34 IST

Like this article?

Hey! I am विवेक कुमार राय. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News