1. Home
  2. पशुपालन

Fish Farming: मछलियों की इन प्रजातियों की होती है सबसे ज्यादा मांग, जानें इनका नाम, पालन और विशेषताएं

भारत में मछली पालन बहुत से लोगों की पारिवारिक आय का प्रमुख साधन है. वहीं, आज हम आपको देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मछलियों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें सजावटी मछली, कॉड मछली, टूना मछली, सैल्मन मछली और तिलापिया सबसे ज्यादा ख़ास प्रजातियां शामिल हैं.

प्रबोध अवस्थी
प्रबोध अवस्थी

भारत में मछली पालन कृषि से  सम्बंधित एक ज्यादा मुनाफे वाले व्यसाय की श्रेणी में आता है. आज हम आपको मछलियों की कुछ ऐसी प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बाज़ार में बहुत ज्यादा मांग है. बहुत से किसान इनका पालन करके रोजाना मोटी कमाई कर रहे हैं. मछलियों की इन प्रजातियों में सजावटी मछली, कॉड मछली, टूना मछली, सैल्मन मछली और तिलापिया मछली शामिल हैं.

किसान इन मछलियों के पालन के साथ जुड़कर अपनी इनकम बढ़ा रहे हैं. तो चलिए आज हम आपको इन मछलियों के पालन से सम्बंधित जानकारी को विस्तार से जानते हैं.

सजावटी मछली पालन

सजावटी मछली आमतौर पर भारत में ही पाली जाती है. इन मछलियों को ठंडे पानी में पाला जा सकता है और 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान पर रखा जा सकता है. ये मछलियां सोने और चांदी-सफेद जैसे धात्विक रंगों में पाई जाती हैं. इन मछलियों से भारी मुनाफा कमाया जा सकता है.

कॉड मछली पालन

कॉडफ़िश दुनिया में सबसे अधिक व्यावसायिक मछली प्रजाति है. बाजार में आम तौर पर इसका साइज 2-4 किलो तक पाया जाता है. इसके अंडे सेने की प्रक्रिया 24-36 महीने की अवधि में पूरी की जा सकती है. कॉडफिश प्रोटीन और वसा का प्रमुख स्रोत है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक है.

टूना मछली पालन

टूना, एक खारे पानी की मछली है. यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बिना अधिक रखरखाव के बहुतायत में पाई जाती है. यह एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक मछली भी है. टूना मछली के सबसे ज्यादा उपभोक्ता जापान में पाए जाते हैं. ट्यूना की विभिन्न प्रजातियां हैं जिनमें ब्लूफ़िन, येलोफ़िन और अल्बाकोर आदि शामिल हैं.

सैल्मन मछली पालन

सैल्मन भी खारे पानी की मछली है. वे आम तौर पर अटलांटिक और प्रशांत महासागरों में पाए जाते हैं. सैल्मन की दो सबसे आम प्रजातियां चिनूक और कोहो हैं. जंगली मछली स्टॉक को संरक्षित करने के लिए सैल्मन फ़ीड बनाया जाता है. वहीं, फीड इन मछलियों को खाने के लिए दिया जाता है. जिससे इनका उत्पादन ज्यादा से ज्यादा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: मुर्गी पालन पर ये राज्य सरकार दे रही 30 लाख का अनुदान, जानें कौन ले सकता है लाभ

तिलापिया मछली पालन

तिलापिया मछली, एक जलीय कृषि मछली, दुनिया भर में खपत और व्यावसायिक रूप से उत्पादित तीसरी सबसे लोकप्रिय मछली है. ये मछलियां उच्च प्रोटीन, बड़े के कारण ज्यादा पपाली जाती हैं. इसके लिए अनाज आधारित आहार की आवश्यकता होती है.

English Summary: fish farming fisheries profit from fish farming how to do fish farming Published on: 26 October 2023, 02:37 IST

Like this article?

Hey! I am प्रबोध अवस्थी. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News