1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खातों में आएंगे ₹2,000

PM Kisan Yojana: दशहरे का त्योहार भी बीत चुका है और इस दौरान पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को यह उम्मीद थी की इस दिन 24वीं किस्त की राशि जारी होगी, लेकिन सरकार ने किस्त जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया. ऐसे में किसानों के बीच चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई है कि कब 24वीं किस्त की सौगात मिलेगी, तो चलिए आगे इस लेख में जानें कब जारी होगी किस्त और कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस?

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त इस दिन होगी जारी (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसान भाई-बहन पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे हैं और अब तक किसानों को योजना की 23 किस्तों का पैसा मिल चुका है. ऐसे में किसान भाइयों को उम्मीद थी की सरकार दशहरे के बीच 24वीं किस्त जारी कर सकती हैं, लेकिन अब तो दशहरे का त्योहार भी बीत चुका है और किसानों की चिताएं भी बढ़ गई है कि कब योजना की 24 किस्त की राशि खातों में भेजी जाएंगी, तो चलिए आगे इस चिंता का हल जानें कब आएगा खाते में किस्त का पैसा जिसका ऐलान हो चुका है.

अब तक कितनी किस्तों का मिल चुका है लाभ?

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत इस वजह से की थी, क्योंकि देश में कई ऐसे छोटे और सीमांत किसान है, जिनकी खेती में लागत अधिक लग जाती है और कमाई भी अच्छी नहीं होती है. इसलिए इस कल्याणकारी योजना को शुरु किया गया, ताकि इसकी मदद से किसान बीज, खाद की खरीद कर सकें और खेती की लागत को कम कर तगड़ा मुनाफा कमा सकें. साथ ही आपको बता दें कि सरकार अब तक इस योजना की 23 किस्तों का पैसा लाभार्थियों के खातों में भेज चुकी है.

कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना का लाभ उठा देश के 9 करोड़ों से अधिक किसान भाई-बहन उठा रहे हैं और हर लाभार्थी के मन में अब सवाल यह है कि आखिर किसानों के खाते में 2,000 रुपये कब आएंगे? दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. अगर पिछली यानी 23वीं किस्त को देखे तो इसे जून 2026 में जारी किया गया था. ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में किस्त जारी होने की चर्चा तेज है. यानी की किस्त जारी होने का ऐलान हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  30 अक्टूबर को 2000 रुपये की सौगात देश के किसानों को सौंपेंगे. 

कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको यहव ज्ञात नहीं है कि कैसे PM Kisan Beneficiary Status चेक करें, तो घबराएं नहींं आप इन तरीकों से स्टेटस चेक कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.

  • फिर वेबसाइट पर उपलब्ध Farmers Corner या संबंधित किसान सेवाओं के विकल्प में जाएं. यहां Beneficiary Status का विकल्प चुनें.

  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. जरूरी विवरण भरने के बाद आप अपने पंजीकरण और भुगतान से जुड़ी उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Samman Nidhi 24-installment will be released on 30th october Know how to check Beneficiary Details Published on: 23 October 2026, 01:01 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News