1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Update: 24वीं किस्त इस महीने होगी जारी! जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और कैसे करें स्टेटस चेक?

PM Kisan 24th Installment: देश के किसानों के लिए पीएम किसान योजना किसी राहत से कम नहीं. अब तक केंद्र सरकार योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त को जारी करने की घोषणा करेंगी. चलिए आगे जानते हैं कब मिलेगी 2 हजार रुपये की यह सौगात..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है और कई छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना के तहत काफी मदद मिल रही है. यानी की इस 2 हजार रुपये की राशि से किसानों को खेती से जुड़े खाद, कीटनाश्क खरीद में मदद मिल जाती है, जिससे किसान बहन-भाइयों की खेती की लागत में कमी और आमदनी की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में अब किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त को जारी करने की घोषणा करेंगी और कब पैसा खातों में आएगा.

किन किसानों के खातों में आएंगी 24वीं किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और इस कल्याणकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं, तो इस बात को अच्छे से जान लें कि योजना के नियमों के अनुसार ही पीएम किसान योजना की राशि का लाभ मिलेगा. यानी की पात्र किसानों और जिन्होंने योजना में पंजीकरण कराया है, जिन किसानों के पास खेती की जमीन है. इन पात्र लाभार्थियों को ही योजना का पैसा मुहैया कराया जाएगा.

इसके अलावा, सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वाले लोग इस सरकारी योजना का लाभ नहीं लें सकेंगे और उनका लाभार्थी सूची से नाम काट दिया जाएगा.

योजना में हर साल कितनी किस्त मिलती है?

पीएम किसान योजना किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं और केंद्र सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इसलिए की थी, ताकि किसानों को आर्थिक सहायता मिलती रहे और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होती रहें. साथ ही बता दें कि सरकार इस योजना के तहत किसानों के खातों में सालान 6 हजार रुपये की राशि भेजती है तीन किस्तों में चार महीनों के अंतराल में 2 हजार रुपये तीन किस्तों के रुप में जिससे किसानों की खेती की लागत में बचत हो जाती है और आमदनी की संभावना बढ़ती है.

कैसे चेक करें पीएम किसान किस्त स्टेटस?

अगर आप इस योजना के लाभार्थी है और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और आपको यह डर सता रहा है कि कहीं आपका नाम योजना से बाहर तो नहीं हो गया है या फिर आपके खाते में 24वीं किस्त का पैसा आएगा. ऐसे में इस समस्या का समाधान है जल्द ही अपना पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करें इस प्रकार-

  • सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए

  • इसके बाद किसान भाई वेबसाइट पर जानें के बाद ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें और ुसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मांगी गई अन्य सभी जानकारी भरें

  • इस तरीके के किसान घर बैठे अपनी किस्त और आवेदन का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर हर किसान बहन-भाई के मन में बस यह सवाल है कि कब सरकार योजना की 24वीं किस्त खातों में जारी करने का ऐलान करेंगी. ऐसे में अगर पुराने किस्त के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो चार महानों के अंतराल में किसानों के खातों में 2 हजार रुपये की सौगात भेजी जाती है. यानी की साफ है योजना की राशि सितंबर में नहीं अक्टूबर के महीने में किसानों के खातों में जारी की जाएगी. साथ ही 24वीं किस्त जारी करने को लेकर सरकार ने कोई ऐलान नहीं किया है. ऐसे में किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाएं रखें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Release this Month Eligible Farmers will Benefit and how to check status PM Kisan Update Published on: 10 September 2026, 11:29 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News