1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan: 9.5 करोड़ किसानों को मिलेगी ₹2,000 की सौगात, पढ़ें पूरी खबर..

Pm Kisan 24th Installment Update: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभर्थी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही आवश्यक है. दरअसल, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की जारी होने की घोषणा हो चुकी है और 9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ. ऐसे में योजना की किस्त समय पर पाने के लिए जल्द इन तीन कामों को करें पूरा, ताकि किस्त में कोई रुकावट न आए…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और अब तक सरकार योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. अब किसानों को इंतजार है योजना की 24वीं किस्त जिसका जारी करने का ऐलान हो चुका है, जो 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में जारी की जाएगी और करीबन देश के साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा. ऐसे में किस्त पाने के लिए जल्द ही इन कामों को पूरा कर लें, ताकि समय पर किस्त मिल जाए और कोई अटकलें न आए.

किन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ?

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मन में जरुर यह सवाल आ रहा होगा की आखिर 24वीं किस्त का पैसा किन किसानों के खाते में आएगा? तो बता दें कि योजना की किस्त पाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना बेहद ही जरुरी है, जो इस तरह से हैं-

ई-केवाईसी

अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें. ई-केवाईसी के बिना आपकी किस्त का भुगतान प्रभावित हो सकता है.

आधार सीडिंग

आपका बैंक खाता आधार से सही तरीके से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भुगतान प्राप्त करने की व्यवस्था सही होनी चाहिए. बैंक खाते से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी के कारण भुगतान में देरी हो सकती है.

भू-सत्यापन

योजना के नियमों के अनुसार, आपकी भूमि से संबंधित जानकारी और जरूरी सत्यापन पूरा होना चाहिए. अगर भू-सत्यापन अधूरा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है.इसलिए किसान भाइयों, इन तीनों कामों को नजरअंदाज न करें. समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर लें, ताकि भुगतान के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

योजना का लाभ उठा रहे कई किसानों के मन में यह सवाल आता होगी की किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए क्या करना होगा, तो ऐसे में घबराएं नहीं इन आसान तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें.

  • वेबसाइट पर जाने के बाद ‘Know Your Status’ यानी अपना स्टेटस जानें वाले विकल्प पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. अगर मांगी जाए, तो स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा या अन्य जरूरी जानकारी भरें. फिर संबंधित विकल्प पर क्लिक करके अपना स्टेटस देखें.

  • अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित विकल्प की मदद से उसे पता करने की कोशिश कर सकते हैं.

  • स्टेटस चेक करते समय यह जरूर देखें कि आपकी ई-केवाईसी की स्थिति क्या है, पात्रता से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं और भुगतान संबंधी कोई समस्या तो नहीं दिखाई दे रही है, तो उसे समय रहते ठीक करवाएं. जरूरत पड़ने पर अपने बैंक, संबंधित कृषि विभाग या आधिकारिक पीएम किसान सहायता माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.

30 अक्टूबर को आएंगे 2,000 रुपये?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. यानी हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं. इसी के चलते किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ रही है, क्योंकि सरकार ने 24वीं किस्त को जारी करने का ऐलान कर दिया है, जो 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में जारी की जाएगी. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment 9-5 Crore farmers Get 2000 rupees and know how to check Beneficiary list Published on: 28 October 2026, 12:40 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News