1. Home
  2. कंपनी समाचार

दशहरा मैदान में खूब जमा जैविक मेला, हजारों की संख्या में किसान हुए शामिल…

किसानों के मध्य जैविक खेती का प्रचलन बढ़ाने व उनको रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए प्रयत्नशील सुमिन्तर इंडिया आर्गेनिक्स कंपनी ने जैविक खेती अभियान के तहत मध्य प्रदेश के जिला आलीराजपुर, सोण्डवा गांव में जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के विशेषज्ञ एवं जिले के कई कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ सोण्डवा मनीष भंवर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी षांतीला अलावा तथा सुमिंतर संस्था के वाईस प्रेसिडेंट राजीव मित्तल, दीपक वसंत, डॉ. मुरलीधर काछी (परियोजना प्रबंधक, म.प्र.), संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। क

किसानों के मध्य जैविक खेती का प्रचलन बढ़ाने व उनको रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए प्रयत्नशील सुमिन्तर इंडिया आर्गेनिक्स कंपनी ने जैविक खेती अभियान के तहत मध्य प्रदेश के जिला आलीराजपुर,  सोण्डवा गांव में जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के विशेषज्ञ एवं जिले के कई कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ सोण्डवा मनीष भंवर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी षांतीला अलावा तथा सुमिंतर संस्था के वाईस प्रेसिडेंट राजीव मित्तल, दीपक वसंत, डॉ. मुरलीधर काछी (परियोजना प्रबंधक, म.प्र.), संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कपनी ने खासकर आदिवासी क्षेत्र में जैविक खेती द्वारा किसानों को अधिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की व कंपनी द्वारा जैविक अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस बीच रासायनिक खेती एवं जैविक खेती की तुलना हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया साथ ही भारी संख्या में आदिवासी  महिला किसानों ने 15-20 अलग-अलग समूहों में मेले में भाग लिया । इसके अतिरिक्त जैविक खेती आधारित प्रश्नोत्तरी के दौरान सही जवाब देने वाले कृषकों को पुरुस्कृत किया गया। सुमिंतर संस्था ने जैविक खेती की दिशा में अग्रणी 30 किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। किसानों को जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी के लिए कंपनी कृषि जागरण जैविक खेती विशेषांक का मुफ्त वितरण किया गया।

कंपनी के प्रबंधक शोध एवं विकास संजय श्रीवास्तव ने किसानों द्वारा जैविक खेती के अन्तर्गत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कंपनी ने विभिन्न स्टॉल लगाकर किसानों को जैविक उत्पादों जैसे- जैव उर्वरक, जैव फफूंदीनाशक आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

English Summary: Due to the accumulated organic fairs in the Dussehra ground, thousands of farmers were included in the ... Published on: 22 January 2018, 05:51 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News