1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, अगले 2 दिन IMD का ताज़ा अपडेट, यहां जानें..

IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अपने मिजाज बदल लिए है सुबह से बूंदाबांदी जारी है. मंगलवार की तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास दिला दिया था. वहीं, हल्की बारिश ने ठंड की फिर से वापसी कर दी. चलिए जानते अगले दो दिन देशभर के मौसम का हाल..

KJ Staff
दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश (Image Source-AI generate)

राजधानी दिल्ली में फिर एक बार ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह से दिल्ली-NCR के इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे मौसम ने फिर एक बार करवट लें रहा है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की पूरी आंशका है. मौसम विभाग IMD ने हिमालय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है और 30-40 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के चलने की भी चेतावनी दी है.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग IMD के अनुसार 18 फरवरी यानी आज दिल्ली-NCR ने बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में दोपहर के समय गरज, बिजली के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है, क्योंकि सुबह से राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. दोपहर में तेज बारिश होने की पूरी आंशका है, साथ ही तेज़ हवाएं 30-40 kmph की स्पीड तक चल सकती हैं.

वहीं, आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना रहने के संकेत दिए है. 19 फरवरी को दिन में आसमान साफ रहेंगे, हालांकि सुबह बादल दिख सकते हैं और अधिकतम तापमान 26–28°C और न्यूनतम 12–14°C के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा. सुबह शांत हवाएं उत्तर दिशा से चलेंगी, जबकि दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवा करीब 10 kmph की रफ़्तार पकड़ सकती है.

इसके अलावा, 20 फरवरी को दिन में आसमान अधिकतर साफ़ रहेगा, हालांकि सुबह हल्के बादल दिख सकते हैं. अधिकतम तापमान 27–29°C और न्यूनतम 12–14°C के बीच रहने की आंशका है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा. सुबह शांत हवाएँ उत्तर दिशा से चलेंगी, जबकि दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवा करीब 16 kmph की रफ़्तार पकड़ सकती है.

किन राज्यों में घना कोहरा रहने की आंशका?

IMD के अनुसार 19 फरवरी तक सुबह के समय पूर्वी तटीय क्षेत्रों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. खासतौर से ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है. कोहरे के कारण रेल यातायात में देरी हो सकती है, साथ ही अगर आप वाहन चलाते हैं, तो लो-बीम लाइट का उपयोग करें.

अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग IMD के अनुमान के हिसाब से अगले दो दिनों में नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के मैदानी इलाकों में मैक्सिमम टेम्परेचर 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है और फिर अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

वहीं, अगले तीन दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है और फिर अगले चार दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आंशका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather News Today rain in Delhi-NCR and other states Know more about IMD forecast for next 2 days How will the weather Published on: 18 February 2026, 12:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News