दिल्ली-एनसीआर में मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और अप्रैल के महीने में राजधानी के लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरु हो गया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने पूर्वोतर भारत में मौसम खराब होने की संभावना जताई है, जिसके चलते IMD इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी आने की चेतावनी दी है. वहीं, अन्य क्षेत्रों में लोगों को झुलसती और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
आज दिल्ली-NCR कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली- एनसीआर में भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन के समय, ज़मीन पर हवा 15–25 किमी-घंटा की रफ़्तार से चलेगी, और कभी-कभी हवा के झोंके 35 किमी-घंटा तक पहुँच सकते हैं. वहीं, दिल्ली में, ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान 36°C से 38°C और 18°C से 20°C के बीच रहने की उम्मीद है.ऐसे में लोगों को तेज झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
हिमालय क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर पश्चिम इलाकों में मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में 14-18 अप्रैल तक मानसून बनेगा और इन इलाकों में मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका है. ऐसे में इलाके के लोग सावधानी बरतें. की मौसम विभाग ने सलाह दी है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
अप्रैल की शुरुआत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला था. इन क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही थी और इन इलाकों के किसानों को बारिश की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा था. किसानों की पूरी फसलें बर्बाद हो गई थी, लेकिन अब भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 12-14 अप्रैल तक तेज़ सतही हवाएँ 20–30 किमी-घंटा की रफ़्तार से, और झोंकों के साथ 40 किमी-घंटा तक चलने की संभावना है.
पूर्वोतर भारत के इन 7 राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय में 12 से 15 अप्रैल तक, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 14 अप्रैल तक गरज, बिजली चमकने के साथ तेज़ हवाओं व मध्यम बारिश होने की संभावना है.
वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 13 से 16 अप्रैल तक, असम और मेघालय में 16 अप्रैल को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 और 16 अप्रैल को आंधी-तूफान आने के अलावा, इन राज्यों में तेज बारिश होने की भी आशंका बनी रहेगी.
इन राज्यों में लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी
IMD के अनुसार 14–16 अप्रैल के दौरान ओडिशा और 16–18 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ छत्तीसगढ़ के साथ 16 अप्रैल को मराठवाड़ा में लू चलने की प्रबल संभावना है.
बता दे कि अगले 7 दिनों के दौरान ओडिशा, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तथा रायलसीमा के कुछ हिस्सों में 14–18 अप्रैल के दौरान गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में 13–15 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और 12–14 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तथा तटीय कर्नाटक में उमस भरा मौसम रहने की प्रबल आशंका है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments