आज दिल्ली-NCR में सुबह से हल्की बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए रहेंगे. IMD के अनुसार शाम और रात के बीच, बारिश का एक और दौर आने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी मौसम यूर्टन लेगा, जिसके चलते कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश व अन्य हिमालय क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की मौसम विभाग ने आंशका जताई है. आगे जानें कैसा रहेगा? आपके शहर में मौसम का हाल.
आज दिल्ली से यूपी तक कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का होना जारी रहेगा और तेज हवाएं 40-50 किमी-घंटा की रफ्तार से चलती रहेगी, जिससे राजधानी में तापमान 30°C से 32°C और 19°C से 21°C के बीच तक पहुंच सकता है.
मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और इलाके में कहीं-कहीं से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, छिटपुट गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.
इन राज्यों अगले पांच दिनों भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान, भारत के कुछ हिस्सों से लेकर काफी बड़े इलाके तक हल्की से मध्यम तीव्रता वाले गरज-चमक के साथ तूफ़ान आने की संभावना जताई है, जिसके साथ बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 6, 7, 9 और 12 अप्रैल तक IMD ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग IMD ने 7 से 9 अप्रैल तक कहीं-कहीं से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की आंशका जताई है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ जिनकी गति 40–50 किमी-घंटा तक हो सकती है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
दक्षिण भारत क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना
देशभर में मौसम बदल रहा है और इसी दौरान IMD ने 7–10 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में मौसम खराब होने की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इन राज्योंं सहित कर्नाटक मध्यम बारिश होने के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव
-
उत्तर-पश्चिम भारत में, 6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 7 और 8 अप्रैल को इसमें धीरे-धीरे 3-5°C की गिरावट आएगी, जिसके बाद 9 से 12 अप्रैल के दौरान इसमें धीरे-धीरे 4-6°C की बढ़ोतरी होगी.
-
मध्य भारत में, 8 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसके बाद, 9 से 12 अप्रैल के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
-
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में 7 से 9 अप्रैल के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है. साथ ही 10 से 12 अप्रैल के दौरान इसमें धीरे-धीरे 3-5°C की बढ़ोतरी होने की आंशका है.
-
पश्चिमी भारत में, 8 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसके बाद, 9 से 12 अप्रैल के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments