भारतीय मौसम विभाग IMD ने देश के बड़े हिस्सों में मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया है कि उत्तर, पर्वी, मध्य भारत में झमाझम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की आंशका है. वहीं, आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिजली -गरज के साथ बूंदाबादी हो सकती है और मैदानी इलाके दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 70 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से आंधी आने की आंशका है.
पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान अलर्ट
मौसम विभाग IMD के मुताबिक, 28 और 29 तारीख को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों से लेकर काफी बड़े इलाकों में 28 से 30 तारीख के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
इसके साथ ही इन इलाकों में 30–50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आने की भी आईएमडी ने चेतावनी दी है और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य भारत में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने की आंशका है. मौसम विभाग IMD ने मध्य प्रदेश में 27 मार्च और 29-31 मार्च को छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों के दौरान और विदर्भ में अगले 5 दिनों के दौरान, कुछ जगहों पर गरज, बिजली चमकने और 30–50 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
पश्चिम बंगाल,सिक्किम और बिहार में मौसम का यूर्टन
पश्चिम बंगाल,सिक्किम और बिहार में मौसम 26-29 मार्च के दौरान यूर्टन लेगा और पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 27-29 मार्च के दौरान बिहार में 27, 28 और 31 मार्च को झारखंड में अगले 7 दिनों के दौरान ओडिशा में, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट जगहों पर होने की संभावना है. इसके साथ ही, गरज-चमक और हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा तक चलने की आंशका है. इसके अलावा, 30 मार्च को झारखंड में बिजली गिरने की मौसम विभाग ने संभावना है.
दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट
IMD के अनुमान के अनुसार 29 तारीख को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे और 26 से 30 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, साथ ही आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, रायलसीमा में तटीय कर्नाटक में बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली और तेज़ हवाओं साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसे में तापमान 2-3°C की वृद्धि हो सकती है, जिससे इन क्षेत्रों में मौसम में ठंडक महसूस की जा सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments