1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक! पारा 30°C पार, आइए जानें मार्च के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज..

IMD Weather News: दिल्ली-NCR में फरवरी के महीने की शुरुआत से खत्म होने तक गर्मी का कहर जारी रहा. इस बार फरवरी का महीना बहुत गर्म दर्ज किया गया और अब मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है, तो चलिए आइए जानें इस महीने के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

KJ Staff
weather
मार्च के महीने के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-NCR से लेकर बिहार में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. तीन सालों में पहली दफा ऐसा फरवरी का महीना रहा, जिसने लोगों के दिन में ही पसीने छूटा दिए. यानी फरवरी में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया, तो मार्च के पहले हफ्ते में चिलचिलाती गर्मी क्या प्रकोप रहेगा? जानें IMD की इस ताजा वेदर रिपोर्ट में पूरी जानकारी.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा. यानी की बारिश पड़ने की कोई गुंजाइश नहीं है और तापमान 31°C से 33°C और 14°C से 16°C के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन तेज़ हवाओं का 15-25 kmph की रफ्तार से चलना जारी रहेगा. वहीं, IMD  मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की पूरी संभावना है और कोंकण और गोवा  के कुछ इलाकों में गर्म मौसम बने रहने की पूरी आंशका है.

आज सात जिलों में भारी बारिश की आंशका

अगर आप भी इन जिलों जोरहाट, लोहित, लकीमपुर, वेस्ट कामेंग, डिब्रूगढ़, धेमाजी, सियांग में रहते हैं तो सावधान हो जाए. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इन जिलों में येलों अलर्ट जारी किया है कि इन जिलों में तेज झमाझम बारिश, गरज, तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने की पूरी संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों में रह रहें लोगों को यह चेतावनी भी दी है कि वह बारिश होने के दौरान घर से बाहर न जाए.

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग IMD ने पहाड़ी इलाकों में ऊचांई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने की पूरी संभावना जताई है. IMD का अनुमान है कि 4 मार्च से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में मौसम करवट लें सकता है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण इन इलाकों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. ऐसे में यातयात साधनों में कमी आ सकती है, क्योंकि बर्फबारी होने से रास्ते बंद और फिसलन बढ़ जाती और दुर्घटना होने की आंशका बढ़ जाती है.

इन राज्यों में रहेगा उमस भरा मौसम

दिल्ली- एनसीआर में गर्मी का प्रकोप तो जारी है. अब IMD ने इन राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज़ हवाओं के साथ गरम मौसम रहने की पूरी संभावना जताई है. यानी इन इलाकों में बारिश होने की कोई गुंजाइश नहीं और 20-30 kmph तक तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा.

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में और 4 से 7 मार्च तक गुजरात राज्य में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

  • अगले 5 दिनों में नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 3-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है.

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर, जहां लगभग 2°C की बढ़ोतरी हो सकती है. उसके बाद टेम्परेचर में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसलिए, अगले 5 दिनों में नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 4-7°C ज़्यादा रहने की संभावना है.

  • अगले 5 दिनों में अगले पांच दिनों में मध्य भारत में अधितकम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है, और बाद के 2 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • अगले 4-5 दिनों में पूर्वी भारत में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और बाद के 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होगी.

  • इसी तरह अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन बाद के 3 दिनों में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होगी.

  • अगले 4 दिनों में गुजरात में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और बाद के 3 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Report: Heat wave hits Delhi-NCR Temperatures surpass 30 degrees Celsius IMD issues rain alert for these 7 districts Published on: 02 March 2026, 12:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News