1. Home
  2. मौसम

मौसम ने ली करवट! डबल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, कई राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, आइए जानें अगले तीनों दिनों मौसम का हाल..

IMD Weather News: मौसम विभाग IMD के अनुसार 48 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और मेघालय में कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने की आंशका है.

KJ Staff
weather
मौसम ने ली करवट (Image Source-AI generate)

फरवरी के महीने की शुरुआत के बाद लगातार मौसम अपना मिजाज बदल रहा है. दिन में गर्मी तो रात में ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा. यानी की पूर्वी भारत में चिलचिलाती गर्मी दस्तक देने को हैं.

किन राज्यों में बारिश होने की संभावना?

मौसम विभाग IMD के अनुसार वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र में दो नए विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं. यानी 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की पूरी आंशका है.

बता दें कि मौसम विभाग ने इन इलाकों में 14 से 15 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश पड़ सकती हैं, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, बिजली चमक सकती है और तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चल सकती हैं.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली/NCR में 10 से 13 फरवरी 2026 के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 22-25°C और न्यूनतम तापमान 8-11°C के बीच रह सकता है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. हवाएं सामान्य गति से चलेंगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी.

इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मेघालय के कुछ इलाकों में 11 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है. दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है. वहीं, मछुआरों को 10 से 15 फरवरी के बीच बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है. 10 से 12 फरवरी तक दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वी इक्वेटोरियल हिंद महासागर से सटे क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति प्रतिकूल रह सकती है. हालांकि, अरब सागर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में तापमान स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. क्षेत्र में फिलहाल तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा. हालांकि, इसके बाद अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसके पश्चात तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं है. मौसम सामान्य रहने से लोगों को फिलहाल किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Latest Update double Western Disturbance caused rain and thunderstorm warnings in several states know weather the next three days Published on: 11 February 2026, 11:47 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News