1. Home
  2. मौसम

आज का मौसम अपडेट! इन 8 राज्यों में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट..

Weather Update: दिल्ली-NCR वालों को गर्मी की चपेट पड़ने की आंशका है. मौसम विभाग IMD ने अगले दो दिनों के लिए तेज तपती गर्मी पड़ने की संभावना जताई है, जिसके चलते तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

KJ Staff
weather
इन 8 राज्यों में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना (Image Source-istockphoto)

मार्च का अभी पहला हफ्ता ही खत्म हुआ है और गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है और गर्मी का पारा इतना ऊपर जा रहा है कि दिल्ली वालों की हालत खराब हो गई है. मौसम विभाग IMD ने दिल्ली वालों को सलाह दी है कि वह घरों में रहें क्योंकि अगले दो दिनों आसमान से आग बरसने की पूरी संभावना है.

इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट बारिश के साथ बर्फबारी होने की IMD ने आंशका जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

आज मौसम कैसा रहेगा?

आज दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश पड़ने की कोई आंशका नही है. यानी की दिल्ली का मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा, बल्कि पारा ऊपर की ओर ही जाएगा. ऐसे में दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान 35°C से 37°C और 18°C ​​से 20°C के बीच ऊपर-नीचे होने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है तो राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में उष्ण लहर चलने की पूरी संभावना है.

इन 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली से राजस्थान तक में मौसम विभाग ने गर्म रहने की चेतावनी दी है इन 13 राज्यों में 10-15 मार्च तक होगी बारिश-

ओडिशा

 9 से 13 मार्च

 

सब

हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम

 9 से 10 मार्च

बिहार, झारखंड

 9 से 15 मार्च

 

अरुणाचल प्रदेश

 10 से 14 मार्च

 

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम

 9 से 10 मार्च

 

 

इसी तरह इन जगहों पर मौसम करवट लेने वाला है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन वहीं, केरल और माले में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और हीट वेव, गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी.

इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 9 से 15 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर धीरे-धीरे तेज़ हो सकती है.

वहीं 13 से 15 मार्च के बीच मौसम फिर से थोड़ा शांत होकर हल्की बारिश और बर्फबारी में बदल सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में 11, 12, 14 और 15 मार्च को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. इन दिनों कई इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इसके अलावा मौसम विभाग IMD ने ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर में 10 और 12 मार्च को तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इन दिनों ओले गिरने की आशंका जताई गई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD issues 5-day Rain Alert for these 8 states know IMD Weather Report Published on: 10 March 2026, 11:37 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News