1. Home
  2. मौसम

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर सहित 7 राज्यों में अगले पांच दिनों, IMD ऑरेंज अलर्ट जारी..

IMD Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम ने ऐसी करवट ली पूरे दिन बारिश और तेज हवाएं चलती रही. इससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने चेतावनी दी है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 और 8 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.

KJ Staff
weather
7 राज्यों में अगले पांच दिनों, IMDऑरेंज अलर्ट जारी (Image Source- AI generate)

दिल्ली-एनसीआर में कल तेज बारिश से तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इसी के चलते यातायात थम गया. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश हुई. वहीं, IMD ने आने वाले दिनों में अगले पाँच दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य स्तर से नीचे या उसके आसपास रहने की संभावना जताई है.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान बादलों से घिरा रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार सुबह से दोपहर तक, बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज-बिजली कड़कने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने का भी अनुमान है. इसी के चलते तापमान 27°C से 29°C और 16°C से 18°C ​​के बीच रहने की उम्मीद है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आंशका

मौसम विभाग IMD ने 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ 50-60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं. 9 और 10 अप्रैल को भी इन क्षेत्रों में फिर से कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, यानी की इन राज्यों में मानसून का आना-जाना रहेगा.

इन राज्यों में 7-13 अप्रैल तक बारिश- ओलावृष्टि की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरुणाचल प्रदेश में 7-13 अप्रैल तक और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7-11 अप्रैल तक कहीं-कहीं से लेकर बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है.

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 7, 9 और 12 अप्रैल को असम और मेघालय में 8- 9 अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इन इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी

केरल में 7 से 9 अप्रैल तक, तटीय कर्नाटक में 9 से 11 और गुजरात में 11 से 13 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की भारतीय मौसम विभाग IMD ने उम्मीद जताई है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को तपती झूलसती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. यानी की इन क्षेत्रों में अप्रैल के महीने में गर्मी का पारा ऊपर चढ़ने की पूरी संभावना है.

उत्तर पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग IMD ने आज यानी 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज़ हवाएँ जिनकी गति 40-50 किमी-घंटा और झोंकों में 60 किमी-घंटा तक हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD issued Orange Alert for 7 States for the Next Five Days Published on: 08 April 2026, 11:47 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News