1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD ने कई राज्यों में दी ओलावृष्टि-बारिश की चेतावनी! आइए जानें वेदर रिपोर्ट..

Weather News: दिल्ली-NCR में कल की बारिश से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला. तापमान का पारा गिरा और हवाओं में ठडंक आ गई और लोगों को चिलमिलाती गर्मी से राहत मिली. चलिए आगे जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा करेंगा मौसम का मिजाज.

KJ Staff
weather
देशभर के मौसम का हाल

रविवार को राजधानी में मौसम में करवट ली और सुबह के समय हल्की बारिश के साथ साथ ही 40-50 km/h की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चली, जिससे दिल्ली में, अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच तक पहुंच गया. इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज और बिजली चमकने के साथ भारी से मध्यम बारिश का होना जारी रहा, जिससे इन इलाकों में गर्मी से राहत मिली.

पिछले 24 घंटों का तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों में IMD के अनुसार छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम ओडिशा, उत्तरी तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु तथा झारखंड के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 38°C से 41°C के बीच दर्ज किया गया. राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में (पहाड़ी क्षेत्रों और दक्षिण कोंकण को छोड़कर) तापमान 35°C से 38°C के बीच रहा.

इसी तरह दक्षिण उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई इलाकों में भी अधिकतम तापमान इसी दायरे में रहा और विदर्भ के अकोला में कल अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा.

कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और विदर्भ के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 5°C से अधिक ऊपर रहा, जिससे इन इलाकों में खुशनुमा मौसम बना रहा.

रात के तापमान की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. इसी तरह पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला.

आज दिल्ल-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान, 20–30 km प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी. अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C से 33°C और 14°C से 16°C के बीच रहने की उम्मीद है.

वहीं, भारतीय मौसम IMD के अनुसार दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में, न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आस-पास रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर, यह सामान्य से काफ़ी ज़्यादा 5.0°C या उससे ज़्यादा होगा इसी तरह, ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज़्यादा 1.5°C से 3.0°C तक रहने की संभावना है और हवाएं मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी, और सुबह के समय इनकी रफ़्तार 15 km प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दोपहर तक, हवा की रफ़्तार बढ़ जाएगी और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर मुड़ जाएगी और 25 km प्रति घंटे तक पहुंचने की आंशका है.

इन राज्यों में बारिश बर्फबारी की आंशका

मौसम विभाग IMD के मुताबिक 15 और 19 मार्च को, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में इन इलाके के लोग घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरते.

मौसम विभाग IMD के अनुसार 15 मार्च से 20 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार के साथ के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. यानी की फरवरी की गर्मी के बाद मार्च के महीने में इन इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD has issued a warning for hailstorms and rain across several states check the IMD weather report Published on: 16 March 2026, 12:23 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News