1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों मौसम का हाल! IMD का बिहार-यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश-तूफान अलर्ट..

IMD Weather News: कल दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की बौछार हुई, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला और लोगों को गर्म मौसम से राहत मिली. मौसम विभाग ने 30 मार्च तक 11 राज्यों में बारिश और आंधी आने का अलर्ट जारी किया है.

KJ Staff
weather
IMD का बिहार-यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश-तूफान अलर्ट (Image Source-istockphoto)

मार्च के महीने में तेज गर्मी से लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन इस बार मार्च के महीने में बीच-बीच में हल्की बारिश से दिल्ली सहित अन्य राज्यों में मौसम सुहाना बना रहा लोगों को तेज झुलसती गर्मी का सामना नही करना पड़ा. इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 11 राज्यों मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है और इस दौरान इन राज्यों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटों में मौसम कैसा रहा?

पिछले 24 घंटे यानी 27 मार्च को ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर 30–80 km प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आया और ओडिशा, तटीय महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों से ओलावृष्टि होने की भी खबरें सामने आई.

अगले दो दिनों दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग IMD के अनुसार कल यानी 28 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और  हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक होगी, और कुछ जगहों पर यह 50 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकती है. दोपहर और शाम के समय मौसम करवट लेगा. इस दौरान बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी का एक और दौर आ सकता है, जिससे तापमान का पारा 32°C से 34°C और 20°C से 22°C के बीच जा सकता है.

इसके अलावा, 30 मार्च को भी राजधानी में मौसम खुशनुमा बना रहेगा और गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान  29°C से 31°C और 20°C से 22°C के बीच रह सकता है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज

पहाड़ी इलाकों में मौसम यूर्टन ले सकता है और मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक, 28–30 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और 29–31 मार्च के दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फ़बारी होने की संभावना है, जो काफ़ी बड़े इलाके में या बड़े पैमाने पर हो सकती है. इसके साथ ही, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तूफ़ान, बिजली गिरने और 40–50किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी आंशका है.

वहीं, IMD ने 28-30 मार्च के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की आंशका है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 29 और 30 मार्च को ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद है.

ओलावृष्टि के संभावित प्रभाव के संबंध में कृषि-मौसम सलाह

मौसम विभाग IMD ने इन राज्यों असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के किसानों को फलों के बागों और सब्जियों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ओला-रोधी जाल (Hail nets) या ओला-रोधी कैप (Hail caps) का उपयोग करने की सलाह दी है कि पकी हुई फसलों की कटाई तुरंत करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें तेज बारिश इन फसलों को खराब कर सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi-NCR over the next two days weather IMD issues rain and storm alert for 11 states including Bihar- UP weather report Published on: 28 March 2026, 11:43 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News